“इनसे जूते साफ कराऊंगा”, आजम खान के ‘तनखैया बयान’ मामले में आज आ सकता है फैसला, MP/MLA स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई​

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के विवादित ‘तनखैया’ बयान मामले में आज रामपुर की MP/MLA स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस मामले पर न सिर्फ रामपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।

“इनसे जूते साफ कराऊंगा”, आजम खान के ‘तनखैया बयान’ मामले में आज आ सकता है फैसला, MP/MLA स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई​

क्या था आजम खान का ‘तनखैया’ बयान?

यह पूरा मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय का है। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान भोट थाना क्षेत्र में एक रोड शो कर रहे थे। इसी रोड शो के मंच से उन्होंने अधिकारियों को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी की थी। आजम खान ने मंच से कहा था, इन कलेक्टरपलेक्टर से मत डरियो, ये तनखइया हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा।”

इस बयान के सामने आते ही रामपुर से लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग तक हड़कंप मच गया था। यह बयान सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी।

100 से ज्यादा मुकदमों में घिरे हैं आजम खान

सपा नेता आजम खान इस समय कानूनी मोर्चे पर चौतरफा घिरे हुए हैं। उन पर दर्ज मामलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • आजम खान के खिलाफ अब तक 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
  • अब तक आए अदालती फैसलों में वे 11 मामलों में बरी हो चुके हैं।
  • वहीं, 6 मामलों में उन्हें कोर्ट से सजा मिल चुकी है।

दो पैन कार्ड केस में बेटे संग जेल में हैं बंद

आजम खान वर्तमान में अपने बेटे के साथ जिला जेल में बंद हैं। उन्हें और उनके बेटे को दो पैन कार्ड से जुड़े एक मामले में जेल भेजा गया था, जिसके बाद से वे सलाखों के पीछे हैं।

आज स्पेशल कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई और आने वाले संभावित फैसले को लेकर कोर्ट परिसर और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply