ICC का बांग्लादेश की कप्तान पर बड़ा एक्शन, मैच के दौरान की थी ऐसी हरकत

क्रिकेट के मैदान पर भावनाओं पर काबू खोना कभीकभी खिलाड़ियों को भारी पड़ जाता है, और ऐसा ही कुछ बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी के साथ हुआ। ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उन्हें आधिकारिक रूप से फटकार  लगाई है। यह मामला 2 मई को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सिलहट में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले के दौरान सामने आया। ICC के अनुसार, निगार सुल्ताना ने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या मैदान की वस्तुओं के दुरुपयोग से जुड़ा है।

ICC का बांग्लादेश की कप्तान पर बड़ा एक्शन, मैच के दौरान की थी ऐसी हरकत

बल्ला जमीन पर फेंकना पड़ा भारी

दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दौरान आउट होने के बाद निगार सुल्ताना काफी निराश नजर आईं और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया। इसी हरकत के चलते ICC ने उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया।

ICC ने 4 मई को अपने बयान में कहा, निगार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध है। ICC के नियमों के अनुसार, डिमेरिट पॉइंट्स 24 महीने तक खिलाड़ी के रिकॉर्ड में बने रहते हैं। यदि इस अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं, तो वे सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल जाते हैं, जिसके चलते खिलाड़ी पर बैन भी लग सकता है।

इस मामले में ऑनफील्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और शाथिरा जाकिर जेसी, तीसरे अंपायर रोकेया सुल्ताना और चौथे अंपायर चंपा चकमा ने आरोप लगाए थे। लेवल1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा फटकार होती है, जबकि अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स हो सकती है।

ऐसा रहा मैच का हाल

अगर मुकाबले की बात करें, तो श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 30 से सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बारिश से प्रभावित तीसरे T20I मैच में श्रीलंका ने 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 41 रन बनाए और फिर 2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया।

Leave a Reply