गर्मियों में लोग अपने आप को हाइड्रेटेड और पाचन को बेहतर रखने के लिए दही का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस मौसम में अक्सर तापमान ज़्यादा होने की वजह से दही पतली होकर पानी छोड़ने लगती है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं। अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो इन कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप मिनटों में दही को फिर से गाढ़ी और क्रीमी बना सकते हैं। चलिए नोट कर लें ये टिप्स

दही पानी न छोड़े इसलिए इन टिप्स को करें फॉलो:
- सूती कपड़े में डालकर लटकाएं: अगर दही ने पानी छोड़ दिया है तो उसे गाढ़ा बनाने के लिए सूती के कपड़े का इस्तेमाल करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक साफ सूती कपड़े में दही को डालकर उसे लटका दें। ऐसा करने से उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और दही गाढ़ी हो जाए।
-
मिट्टी या मोटे बर्तन का इस्तेमाल करें: अगर आप चाहते हैं कि दही पानी न छोड़ें तो मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। मिट्टी के बर्तन दही के एक्स्ट्रा पानी को एब्सॉर्ब कर लेते हैं, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा मलाईदार और सोंधी खुशबू वाला बनता है।
-
मलाई मिलाएं: अगर दही पतली हो गई है, तो उसमें 12 चम्मच ताज़ी मलाई मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इससे दही तुरंत गाढ़ी हो जाएगी। मलाई मिलाने से न केवल दही की थिकनेस बढ़ती है, बल्कि उसका स्वाद भी क्रीमी हो जाता है। अगर मलाई न हो, तो आप इसमें 12 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर भी फेंट सकते हैं, इससे भी दही गाढ़ी हो जाती है।
-
दूध हल्का गुनगुना हो: दही जमाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दूध हल्का गुनगुना हो और उसे ज्यादा हिलाएं नहीं। अगर दूध ज़्यादा गर्म हुआ और आपने तब जामन का इस्तेमाल किया तो दही अच्छी तरह से नहीं जमेगी और पानी छोड़ देगी।
-
फुलफैट दूध का करें इस्तेमाल: गाढ़ी दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम या भैंस के दूध का इस्तेमाल करें। पानी वाले दूध से दही पतला जमता है इसलिए पतले दूध का इस्तेमाल न करें





