भारी साड़ियों को रखने में हो रही है दिक्कत, इन 3 तरीकों से करें फोल्ड​

बनारसी, कांजीवरम, सिल्क, जरी वर्क, सीक्विन या एम्ब्रॉयडरी जैसी भारी साड़ियां बेहद खूबसूरत होती हैं, लेकिन इन्हें संभालकर रखना भी काफी जरूरी होता है। गलत तरीके से फोल्ड करने पर साड़ी की चमक फीकी पड़ सकती है, जरी टूट सकती है और कपड़े में स्थायी सिलवटें भी आ सकती हैं। हालांकि, सही तरीके अपनाकर आप इन साड़ियों को लंबे समय तक बिल्कुल नई जैसी बनाए रख सकते हैं। कुछ आसान और स्मार्ट फोल्डिंग टिप्स की मदद से भारी साड़ियों को मिनटों में सुरक्षित तरीके से तह करके रखा जा सकता है। इससे न सिर्फ इनकी खूबसूरती बरकरार रहती है, बल्कि अलमारी में कम जगह में भी उन्हें आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है।

भारी साड़ियों को रखने में हो रही है दिक्कत, इन 3 तरीकों से करें फोल्ड​

पहला तरीका
भारी साड़ियों को सीधे हैंगर पर नहीं टांगना चाहिए। इससे उनके कंधे वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है, जिससे कपड़े की शेप बिगड़ने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए साड़ी को सावधानी से तीन बराबर हिस्सों में फोल्ड करें। इसके बाद उसे हेंगर पर इस तरह रखें कि पूरा वजन बराबर बंट जाए। अब दोनों सिरों पर कपड़े सुखाने वाली क्लिप या सॉफ्ट फोल्डिंग क्लिप लगा दें, ताकि साड़ी नीचे की ओर फिसले नहीं। इसे तरीके से साड़ी न सिर्फ सही शेप में बनी रहती है, बल्कि अलमारी में कम जगह भी घेरती है। खासकर सिल्क और भारी वर्क वाली साड़ियों के लिए यह स्टोरेज तरीका सुरक्षित माना जाता है।

दूसरा तरीका
साड़ी पर अगर भारी स्टोन वर्क या जरी/जरदोजी का काम हो रखा है, तो फोल्ड करते समय थोड़ी सावधानी की जरूरत होती है। इसके लिए आप साफ अखबार या मुलायम टिश्यू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साड़ी को पहले हल्का सा आधा फोल्ड करें और फिर उसके बीच में अखबार या टिश्यू की परत रख दें, इसके बाद अलग तह लगाएं। इस तरीके से साड़ी का भारी वर्क एकदूसरे से रगड़ता नहीं और धागे खिंचने या स्टोन निकलने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। साथ ही पेपर अतिरिक्त नमी को भी सोख लेता है, जिससे साड़ी की चमक और कपड़े की क्वालिटी लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है।

तीसरा तरीका
भारी जरी, सीक्विन या एम्ब्रॉयडरी वाले हिस्से को हमेशा अंदर की तरफ मोड़ें। इससे डिजाइन बाहर की चीजों से रगड़ नहीं खाती और उसका काम लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। अगर कई भारी साड़ियां हैं, तो उन्हें एकदूसरे के ऊपर रखते समय बीच में बटर पेपर या मुलायम कॉटन कपड़ा रखें। इससे जरी और कढ़ाई आफस में उलझती नहीं है।

लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका
साड़ी को फोल्ड करने के बाद प्लास्टिक की जगह सॉफ्ट कॉटन या मलमल के कवर में रखें। हर साड़ी के बीच में हल्का टिश्यू या पतला कपड़ा रखें ताकि रंग या वर्क एकदूसरे पर ट्रांसफर न हो। अगर लंबे समय तक साड़ी को ठीक से रखना चाहते हैं, तो यह तरीका सुरक्षित साबित हो सकता है।


ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply