पैसों की तंगी से हैं परेशान? घर के इस कोने में रख दें Money Bowl, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Feng Shui Money Tips: कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता. ऐसे में फेंगशुई में बताए गए कुछ उपाय आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकते हैं.

फेंगशुई दूर करेगा पैसों की तंगी

फेंगशुई में कुछ ऐसी ​चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन के द्वार खुलते हैं. ये मामूली सी दिखने वाली चीजें आपकी आर्थिक स्थिति को बदल सकती हैं और आपको अमीर बना सकती हैं. इन्हीं में से एक है Money Bowl, जिसे समृद्धि और धन आकर्षित करने वाला माना जाता है. (Photo Credit- AI)

फेंगशुई Money Bowl क्या होता है?

Feng Shui Money Bowl एक सजावटी कटोरा होता है ​जो कि आमतौर पर घरों में सजावट के लिए उपयोग किया जाता है. लेकिन फेंगशुई में इसे बहुत ही शुभ माना गया है और इसे घर या ऑफिस में रखा जाता है. मनी बाउल धन को आकर्षित करता है और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. (Photo Credit- Pexels)

मनी बाउल में क्या-क्या रखना चाहिए?

धन को आकर्षित करने के लिए घर में मनी बाउल रखा जाता है. फेंगशुई के अनुसार इसे खाली नहीं रखते, बल्कि इसमें सिक्के, लाल धागे में बंधे चाइनीज सिक्के, क्रिस्टल, तेज पत्ता या दालचीनी जैसे चीजें रखना शुभ होता है. कहते हैं कि इन चीजों से भरा मनी बाउल कभी आपकी तिजोरी खाली नहीं होने देगा. (Photo Credit- AI)

किस दिशा में रखना शुभ होता है मनी बाउल?

फेंगशुई मनी बाउल तभी फायदेमंद साबित होता है जब इसे सही दिशा में रखा जाएगा. फेंगशुई के अनुसार मनी बाउल हमेशा घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए. इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं. इसके अलावा मनी बाउल को लिविंग रूम में भी रख सकते हैं लेकिन ऐसी जगह रखें जहां सबकी नजर पड़े. मनी बाउल को घर में ही नहीं, बल्कि ऑफिस में भी रखना शुभ माना गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऑफिस डेस्क पर मनी बाउल रखने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं. (Photo Credit- AI)

किन गलतियों से बचना चाहिए?

मनी बाउल रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना उसकी साफ-सफाई जरूर करें. मनी बाउल गलती से भी बाथरूम या नाली के आस-पास नहीं होना चाहिए. मनी बाउल टूटा हुआ या खाली नहीं होना चाहिए. (Photo Credit- AI)

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. Just Abhi इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Leave a Reply