हरेभरे चाय के बागानों, शांत वातावरण और मनमोहक वादियों के लिए मशहूर ऊटी भारत के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों पर बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ऊटी की रौनक और भी बढ़ जाती है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। न ज्यादा गर्मी और नहीं ज्यादा ठंड, जो इसे समर वेकेशन के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।

हालांकि, पहली बार ऊटी जाने वाले कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि वहां कौनकौन सी चीजें करने लायक हैं और कहां घूमने जाएं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में ऊटी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं वहां करने लायक खास चीजें क्याक्या हैं।
1 गर्मियों क्यों जाएं ऊटी
ऊटी सबसे अधिक पर्यटक गर्मियों के मौसम में आते हैं। दरअसल, इस दौरान यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तक होता है। ऐसे में न तो ज्यादा गर्मी लगती है और न ही ज्यादा ठंड। इस दौरान पहाड़ियों से आती ठंडीठंडी हवा के बीच सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलता है।
2 झील और झरनों की सैर
ऊटी में कई झरने और झीलें हैं, जहां का नजारा काफी शानदार और सुकून भरा होता है। ऊटी लेक, एमराल्ड लेक और पैकरा झील तक ड्राइव करके आप प्रकृति के बीच शांत समय बिता सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पायकड़ा में आप झील में बोटिंग कर सकते हैं, झरनों के पास टहल सकते हैं। यहां पैडल, रो या मोटर बोट से बोटिंग कर सकते हैं।
3 फूलों के शो और हरेभरे बाग
बोटैनिकल गार्डन और ऊटी रोज गार्डन में गर्मियों के मौसम में रंगबिरंगे फूल खिलते हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूरदूर से आते हैं। यहां तरहतरह के गुलाब के फूल, अलगअलग तरह के पेड़, साफसुथरे लॉन और खूबसूरत सजावट देखने को मिलती है। इसके साथ ही यहां हर साल मई में फूलों के शो, फलसब्जी प्रदर्शनी, डॉग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
4 नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी करें
अगर आप ऊटी जाएं तो नीलगिरी माउंटेन रेलवे से टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करें। यह टॉय ट्रेन यूनेस्को सूची में भी शामिल है, जो मेट्टुपालयम से ऊटी तक जाती है। इस दौरान ट्रेन सुरंगों, चाय के बागानों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच से धीरेधीरे गुजरती है, जहां का नजारा कमाल का होता है। सफर के दौरान नजारे और ठंडी हवा आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
5 ट्रेकिंग, व्यूपॉइंट और वाइल्डलाइफ
डोड्डाबेट्टा पीक से लेकर आसपास के जंगलों के रास्तों और डॉल्फिन नोज जैसे व्यूपॉइंट से नीलगिरी पहाड़ियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यह छोटेछोटे ट्रेक हैं, जिसे आप काफी कम समय में पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा मुदुमलाई नेशनल पार्क और एमराल्डएवलांच रूट जैसे आसपास के इलाकों में वाइल्डलाइफ सफारी और बर्ड वॉचिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।





