घर में छोटी बेटी है, तो अपने इन पुराने कपड़ों से बनाएं स्टाइलिश टॉप-पैंट​

महिलाओं के पास कपड़ों की कमी नहीं होती है। साड़ी, सूट, जींस, टॉप, शर्ट और लहंगा जैसे कई तरह के खूबसूरत कपड़े मौजूद होते हैं। समय के साथ जब कुछ कपड़े पुराने हो जाते हैं या फिर ट्रेंड से बाहर हो जाते हैं, तो इन्हें अलमारी के किसी कोने में रख दिया जाता है या फिर बेकार समझकर हटा दिया जाता है। लेकिन इन्हीं पुराने कपड़ों को आप नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। खासकर अगर घर में छोटी बेटी हो, तो इन कपड़ों से उसके लिए प्यारे और ट्रेंडी टॉपपैंट आसानी से तैयार करवाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं:

घर में छोटी बेटी है, तो अपने इन पुराने कपड़ों से बनाएं स्टाइलिश टॉप-पैंट​

1 कॉटन की साड़ी से बनाएं फ्रॉक स्टाइल टॉपपैंट
पुरानी कॉटन साड़ी का कपड़ा बेहद मुलायम और हल्का होता है, जो बच्चों के लिए आरामदायक साबित हो सकता है। आप साड़ी के अच्छे हिस्से को काटकर छोटी बच्ची के लिए ढीलाढाला टॉप तैयार कर सकते हैं। इसके साथ इलास्टिक वाली आरामदायक पैंट भी बनाई जा सकती है।

2 कुर्ते से बनाएं स्टाइलिश कोऑर्ड सेट
महिलाओं के पास अक्सर अच्छे प्रिंट और डिजाइन वाले कुर्ते होते हैं। अगर कुर्ता ज्यादा पुराना नहीं है, तो उससे बेटी के लिए मैचिंग टॉप और पैंट आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। कुर्ते के नीचे वाले हिस्से से पैंट बनाई जा सकती है, जबकि ऊपरी हिस्से से टॉप तैयार किया जा सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ बटन, लेस या छोटी फ्रिल लगाकर ड्रेस को और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

3 डेनिम जींस से बनाएं पैंट और जैकेट स्टाइल टॉप
जींस के कपड़े काफी मजबूत होते हैं। ऐसे में पुरानी जींस से अपनी बेटी के लिए शॉर्ट्स, पैंट या डंगरी बनवा सकते हैं। अगर आपके पास पुरानी डेनिम जैकेट या जींस है, तो उससे छोटी क्रॉप जैकेट या स्लीवलेस टॉप भी तैयार कर सकते हैं। इन कपड़ों पर रंगीन बटन या एम्ब्रॉयडरी लगाने से ये आउटफिट और भी स्टाइलिश दिखने लगते हैं।

4 शर्ट से बनाएं टॉप
कॉटन या लिनन की बहुत ज्यादा पुरानी शर्ट नहीं है, तो इससे स्टाइलिश टॉप तैयार किया जा सकता है। शर्ट के कॉलर वाले हिस्से को हटाकर ऑफशोल्डर या फ्रिल डिजाइन बनाई जा सकती है।

5 प्लाजो से बनाएं पैंट
अगर आपके पास पुराना प्लाजो है, तो उससे बेटी के लिए आरामदायक पैंट तैयार की जा सकती है। सॉफ्ट स्ट्रेचेबल फैब्रिक बच्चों को आराम देता है और खेलनेकूदने में भी दिक्कत नहीं होती है। इसमें आप छोटीछोटी पॉकेट, लेस या बो लगाकर और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।


Leave a Reply