हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहना, फिर… अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह को किया चैलेंज!


पश्चिम बंगाल में वोटिंग से ठीक पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर आपमें हिम्मत है तो मतगणना वाले दिन कोलकाता में रहिएगा, फिर हम देखेंगे. वह चुनाव बाद ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार बनने को लेकर काफी आश्वस्त दिखे.

बनर्जी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने और धमकाने का आरोप लगाया. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि गृह मंत्री जी 4 मई को रहिएगा, फिर देखेंगे. 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और काउंटिंग 4 मई को होगी.

अभिषेक ने आरोप लगाया है कि हमें धमकियां मिल रही हैं. गृह मंत्री कह रहे हैं कि तृणमूल कार्यकर्ता अपने घरों से बाहर न निकलें वरना उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यहां आकर बंगाल की जनता को धमकाने की हिम्मत किसी में नहीं है.

अभिषेक ने कौन-सी लिस्ट बनाई है?
विधानसभा चुनावों में इस बार भी भाजपा और टीएमसी में सीधी टक्कर है. इशारों में बोलते हुए अभिषेक ने कहा कि मैंने एक सूची तैयार की है. ब्लॉक-दर-ब्लॉक, पंचायत-दर-पंचायत. मूलधन और ब्याज समेत हिसाब चुकता किया जाएगा. यह कहकर उन्होंने राजनीति रूप से जवाबी प्रतिक्रिया का इशारा किया है. इससे पहले भाजपा ने दावा किया था कि TMC के राज में उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और उन्हें डराया-धमकाया गया.

‘दिल्ली की सत्ता vs बंगाल के लोग’
अभिषेक बनर्जी ने इस चुनावी मुकाबले को ‘दिल्ली की सत्ता’ और ‘बंगाल के लोगों’ के बीच की लड़ाई बताया. अभिषेक ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के ताकतवर संस्थान और नेता हैं, तो दूसरी तरफ बंगाल के 10 करोड़ लोग और चप्पल पहनने वाली एक महिला है. उनका इशारा CM ममता बनर्जी की ओर था. बनर्जी ने BJP पर बंगालियों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर, उनके खान-पान को निशाना बनाकर अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने वोटरों से वोट के जरिए इसका करारा जवाब देने की अपील की.

उन्होंने ममता सरकार की चर्चित योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाएं जारी रहेंगी. कहा कि जब तक तृणमूल कांग्रेस है, माताओं को लक्ष्मी भंडार मिलता रहेगा.

Leave a Reply