गोरखपुर में प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र… मौत से पहले WhatsApp पर भी शेयर किया स्टेटस​

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कॉलेज परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले प्रिंसिपल ने एक सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मामला जिल के चौरीचौरा थाना क्षेत्र का है.

गोरखपुर में प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र… मौत से पहले WhatsApp पर भी शेयर किया स्टेटस​

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का गांव के बाहर यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज है. कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सिंह हैं, जबकि उनके बड़े बेटे 30 वर्षीय धीरज सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल थे. शनिवार को धीरज रोज की तरह कॉलेज गए थे, लेकिन रविवार सुबह तक घर वापस नहीं लौटे.

कमरे में लटक रहा था शव

परिजनों के अनुसार, छोटा भाई सत्य प्रकाश सिंह जब उन्हें बुलाने कॉलेज पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर धीरज सिंह का शव पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला. यह नजारा देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

काॅलेज की टीचर से था अफेयर

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने कॉलेज की एक शिक्षिका से प्रेम संबंध होने का जिक्र किया है. उसने लिखा कि दोनों परिवार पहले शादी के लिए राजी थे, लेकिन बाद में युवती और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया. सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया कि युवती लगातार संबंध बनाती रही, लेकिन बाद में उसे खुदकुशी करने तक की धमकी देने लगी.

परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई ने बताया कि युवती का परिवार उनके भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था, जिससे वह काफी तनाव में थे. क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सुसाइड नोट, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply