ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका को कई गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोट लगने की बात कही गई है।

दीपिका नागर के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में 50 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर कार मांग रहे थे जबकि ससुराल वालों का कहना है कि दीपिका ने आत्महत्या की थी।
परिजनों की शिकायत के बाद ही के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दीपिका के चेहरे, कोहनी के जोड़ों, बांह, दाहिनी जांघ, छाती और पेट में खरोंच सहित और कई बाहरी चोटें हैं।
यह भी सामने आया है कि दिमाग के बीच में और बाएं हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था, तिल्ली फटी हुई थी, दिल के चैंबर खाली थे, किडनी पीली पड़ चुकी थी और शरीर के अलगअलग हिस्सों से खून बह रहा था।
आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि चोटें गिरने से लगी थीं लेकिन कुछ चोटें मौत से पहले की लग रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि दीपिका को परेशान किया जा रहा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।
दीपिका की हत्या मामले में सास और ननद समेत कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के चेहरे के दाहिने हिस्से पर सूजन थी। दाहिने हाथ के आसपास निशान थे। इसके अलावा बाईं कोहनी में सूजन, बाईं बांह पर चोट, दाहिनी जांघ पर नीला निशान, बाएं घुटने पर गहरा घाव और छाती व पेट के बाईं ओर खरोंच के निशान थे।
दहेज के लिए परेशान करने का आरोप
दीपिका नागर ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थी। वह तीन भाईबहनों में सबसे छोटी थी और उसने इंटीग्रेटेड बीए की डिग्री हासिल की थी। दीपिका के पिता संजय का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 11 दिसंबर, 2024 को जलपुरा गांव में रहने वाले मनोज के बेटे ऋतिक से हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाने लगा।
दीपिका की बहन सारिका ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि उनके परिवार ने शादी पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। सारिका ने कहा था, “हमने उन्हें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी, नकद, 20 तोला से अधिक सोना, ऋतिक के रिश्तेदारों को 14 झुमके और फर्नीचर दिया था।”
दीपिका की मौत ने पीछे छोड़े कई सवाल
दीपिका नागर के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर छत से उसे फेंक दिया है। जबकि, सुसराल वालों का यह दावा है कि दीपिका छत से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी खबर।





