स्टारडम की चमक बाहर से बहुत खूबसूरत लगती है मगर अंदर से शोरभरी भी होती है। इसी शोर के बीच कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ सफलता नहीं बल्कि सुकून की तलाश भी करते हैं उन्हीं में से एक हैं अनुष्का शर्मा।

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, इसके बाद उन्होंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से ओवरनाइट सक्सेस हासिल की। अनुष्का ने तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने काम से हमेशा लोगों को प्रभावित किया।
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर तक का सफर
इसके बाद अनुष्का ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और Clean Slate Filmz की शुरुआत की और कटेंट ड्रिवेन सिनेमा पर फोकस किया। अनुष्का ने एनएच 10 और पाताल लोक जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया।
पर्सनल लाइफ और मदरहुड
अनुष्का शर्मा ने स्टार क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से शादी की और पॉवर कपल बन गए। अनुष्का और विराट दो बच्चों के मातापिता बने। मां बनने के बाद अनुष्का ने अपनी प्रियॉरिटीज बदली। उन्होंने अब सिर्फ काम की रेस में भागने के बजाय शांति चुनी और परिवार को अपना टाइम दिया।
स्पिरिचुअलिटी की तरफ झुकाव
अनुष्का शर्मा ने फेम के बीच पीस का चुनाव किया। उन्होंने मेडिटेशन, माइंडफुलनेस और इनर हीलिग पर काम किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वो अक्सर पति और बच्चों के साथ वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करती हैं।
विराट कोहली पर भी असर
अनुष्का विराट की जिंदगी में भी स्प्रिचुअलिटी लेकर आईं। विराट भी अब मंदिर जाते हैं, कंठी माला पहनते हैं और अनुष्का के साथ वृंदावन जाते हैं। अनुष्का ने ये मैसेज दिया है कि आपको जिंदगी में हर वक्त जल्दबाजी में पैसे के पीछे नहीं भागना है बल्कि स्लो लिविंग भी कर सकते हैं।
अनुष्का शर्मा से हम क्या सीख सकते हैं?
अनुष्का शर्मा तमाम महिलाओं के लिए इंसपिरेशन हैं। जो करियर के साथ, फैमिली और अपनी सेल्फ ग्रोथ पर भी बैलेंस करती हैं। अनुष्का की इमेज अब सिर्फ ग्लैमरस दीवा की नहीं बल्कि एक ग्राउंडेड पर्सनैलिटी की बन चुकी है। वो हमें सिखाती हैं कि सिर्फ पैसा और सफलता ही अंतिम गोल नहीं होता है बल्कि अल्टीमेट गोल है इनर पीस।





