लखनऊ में अनुदेशक सम्मान समारोह सीएम योगी ने 24,717 अनुदेशकों को सौंपे बढ़े मानदेय के चेक​

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘अनुदेशक सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशकों को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान राज्य के 24 हजार 717 अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी करते हुए उन्हें बढ़े हुए मानदेय के चेक सौंपे। सरकार के इस फैसले के बाद अब अनुदेशकों का मानदेय ₹9,000 से सीधे बढ़ाकर ₹17,000 कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी अनुदेशकों के लिए ₹5 लाख के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की भी एक बड़ी घोषणा की, जो उनके परिवारों को सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देगा।

लखनऊ में अनुदेशक सम्मान समारोह सीएम योगी ने 24,717 अनुदेशकों को सौंपे बढ़े मानदेय के चेक​

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “पहले उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार थी और बंदी की कगार पर पहुंच चुकी थी। पिछली सरकारों में न तो नीयत साफ थी और न ही कोई स्पष्ट नीति थी। लेकिन हमारी साफ नीयत और सही नीति के कारण आज परिणाम सबके सामने हैं और बेसिक शिक्षा परिषद का पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है।”

सीएम योगी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पहले स्कूलों में बच्चों का ड्रॉपआउट रेट 17% से 18% हुआ करता था, जो हमारी सरकार के प्रयासों और शिक्षकोंअनुदेशकों के सहयोग से घटकर अब मात्र 3% रह गया है। उन्होंने कहा कि जब नीति साफ होती है, तभी ऐसे सकारात्मक बदलाव आते हैं। सरकार आज प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथसाथ सुरक्षा की पूरी गारंटी दे रही है।

वैश्विक परिस्थितियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज दुनिया में जो युद्ध के हालात बने हुए हैं, उसका खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दुनिया के लगभग 200 देश इस वैश्विक मंदी और युद्ध के प्रभाव से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में भी भारत और उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति कर रहे हैं। विकास और समृद्धि तभी आती है जब समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलता है।

Leave a Reply