IPL 2026 | जीत के जश्न के बीच Delhi Capitals को झटका: कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना​

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में खुशी का माहौल है, लेकिन इस बीच कप्तान अक्षर पटेल के लिए एक बुरी खबर आई है। धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल प्रशासन ने अक्षर पटेल पर भारी जुर्माना लगाया है। सोमवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे करने में विफल रही।

IPL 2026 | जीत के जश्न के बीच Delhi Capitals को झटका: कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना​

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अक्षर और डेविड मिलर के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा।

 

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’
दिल्ली की टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसका अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

अगली चुनौती: राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब हर मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है। टीम का अगला मुकाबला रविवार को अपने घरेलू मैदान नई दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। टीम को न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि ओवर रेट जैसी तकनीकी गलतियों से भी बचना होगा ताकि कप्तान और खिलाड़ियों पर भविष्य में कोई प्रतिबंध न लगे।

 

For the latest scores, match updates, and indepth
coverage,
on Prabhasakshi  

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply