IPL 2026 Playoffs: GT की जीत से बहुत बड़ा फेरबदल, पंजाब किंग्स फिसली; RCB और RR के लिए कठिन हुई टॉप 4 की राह; जानें पूरा गणित​

आईपीएल 2026 के 52 मैचों के बाद अब प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक होती जा रही है। गुजरात टाइटंस की शनिवार को के बाद बहुत बड़ा फेरबदल भी अंकतालिका में देखने को मिला। इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स टॉप 2 से बाहर हुई है। वहीं आरसीबी को चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा है। इस मैच के बाद आरसीबी और राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है।

IPL 2026 Playoffs: GT की जीत से बहुत बड़ा फेरबदल, पंजाब किंग्स फिसली; RCB और RR के लिए कठिन हुई टॉप 4 की राह; जानें पूरा गणित​

प्लेऑफ का पूरा गणित

हालांकि, नामुमकिन नहीं है लेकिन अब रास्ता उतना आसान भी नहीं है जितना पिछले हफ्ते तक नजर आ रहा था। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बचे हुए चार में से कम से कम तीन मैच हर हाल में जीतने होंगे अगर 10 अंक तक पहुंचना है। वहीं बारिश ने अगर मैच रद्द किया तो खेल और बिगड़ सकता है। राजस्थान के पास अब तीन मैच ही बाकी हैं। अगर टीम एक मैच और हारी तो शायद 18 अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

राजस्थान अगर एक मैच आगे हारती है और केकेआर अपने सभी मैच जीतती है तो 17 अंक के साथ कोलकाता प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार बन जाएगी। भी रेस में बनी हुई है। सीएसके के अभी 10 अंक हैं और उसके चार मैच बाकी हैं। अगर चारों मैच सीएसके जीती तो 18 अंक के साथ आराम से प्लेऑफ में जा सकती है। मगर यहां से एक भी हार या बारिश से रद्द हुआ मैच उसका भी समीकरण बिगाड़ सकता है।

अंकतालिका में टॉप पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस के बीच महज नेट रनरेट का ही अंतर बचा है। दोनों के 11 मैचों के बाद 1414 अंक हैं। ऐसे में इनमें से कोई भी एक टीम बचे हुए तीनों मैच जीत जाती है तो सीधे 20 अंक के साथ प्लेऑफ में जा सकती है। क्योंकि 12 मई को आपस में दोनों टीमें भिड़ेंगी। यानी किसी एक टीम के पास ही मौका होगा 20 अंक तक पहुंचने का।

फिर दूसरे व तीसरे नंबर की टीम 18 व चौथे नंबर पर रहने वाली टीम 17 या 16 अंक के साथ प्लेऑफ में जा सकती है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि नेट रनरेट अंत में जरूर खेल में आएगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अभी कई टीमों के अंक समान हैं और कई समान स्थिति में भी खड़ी हैं। अंतर बस नेट रनरेट का ही। यानी अगले दो हफ्ते के ब्लॉकबस्टर हफ्ते होने वाले हैं। क्योंकि प्लेऑफ की असली रेस अब शुरू हुई है।

IPL 2026 के 52 मैचों के बाद अंकतालिका

वैभव ने पहला छक्का लगाते ही तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड; कोहली, अय्यर, पंत समेत 4 खिलाड़ी भी पीछे

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही 100 टी20 छक्के पूरे किए और पोलार्ड का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। फिर पारी में तीन छक्के लगाने के बाद उन्होंने कोहली, अय्यर और पंत समेत चार खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ा।

Leave a Reply