IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 2026 का 58वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की नाबाद 75 रन की पारी के दम पर पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल किए। मुंबई के अब 8 अंक हो गए और वो अंकतालिका में 9वें स्थान पर है जबकि पंजाब को इस हार से 2 अंक का नुकसान हुआ। हालांकि इस हार के बाद भी पंजाब अभी अंकतालिका में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर ही है। आरसीबी पहले स्थान पर बनी हुई है।

पंजाब और मुंबई के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 बल्लेबाजों की बात करें तो हेनरिक क्लासेन पहले स्थान पर ही हैं जबकि साई सुदर्शन दूसरे तो वहीं तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इनके बाद लिस्ट में अभिषेक शर्मा और केएल राहुल मौजूद हैं। पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट लेकर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर 21 विकेट के साथ कगिसो रबाडा बने हुए हैं।
पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका
पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद टॉप5 बैटरबॉलर
ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान समेत 4 बैटर का यह रिकॉर्ड तोड़ा; क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त
RCB vs KKR: विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने क्रिस गेल, साहिबजादा फरहान के रिकॉर्ड तोड़े तो वहीं रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।





