IPL 2026 Points Table: 2026 में 17 मई यानी रविवार को दो मैच खेले गए। इस सीजन का 61वां मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी को जीत मिली और इस टीम के कुल 18 अंक हो गए और ये प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई साथ ही अंकतालिका में ये टीम पहले स्थान पर है। वहीं 62वें मैच में दिल्ली का सामना राजस्थान के साथ हुआ और इस मैच में दिल्ली को 5 विकेट से जीत मिली। इस जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में केकआर से ऊपर आ गई जबकि राजस्थान अब भी 5वें स्थान पर ही है।

2026 के 62वें मैच यानी दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अगर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 खिलाड़ियों की बात करें तो अभी साई सुदर्शन पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप उनके नाम है। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल जबकि तीसरे नंबर पर कोहली हैं। क्लासेन को पीछे छोड़कर अब केएल राहुल चौथे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर टॉप5 से बाहर हो गए और छठे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है जिन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जोफ्रा आर्चर अब चौथे नंबर पर आ गए।
दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका
दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद टॉप5 बैटरबॉलर
विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप4 बैटर
आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जबकि इस सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन से पीछे चल रहे हैं।





