ईशान किशन की आतिशी बल्लेबाजी और कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घर चेपॉक में 5 विकेट से शिकस्त दे दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हैदराबाद के अब 16 अंक हो गए हैं और उनका एक मैच बाकी है। SRH की इस जीत से गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अब प्लेऑफ के आखिरी एक स्थान के लिए जंग दिलचस्प हो गई है। चेन्नई के 13 मैचों में 12 अंक हैं और वह अभी भी तकनीकी रूप से दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

IPL 2026, SRH vs CSK Match Highlights
जीत के लिये 181 रन का लक्ष्य चेपॉक की धीमी विकेट पर आसान नहीं था। ईशान ने हालांकि 47 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाकर इसे आसान बना दिया। हेनरिच क्लासेन ने 26 गेंद में 47 रन बनाये और दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 75 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को 19 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
सनराइजर्स के अब 16 अंक है और उसे एक मैच और खेलना है। इस नतीजे के बाद गुजरात टाइटंस भी प्लेआफ में पहुंच गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है और अब बस एक स्थान के लिये मुकाबला है। चेन्नई के 13 मैचों में 12 अंक है और वह दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है।
मैच में सनराइजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरूआत नहीं की और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 21 गेंद में 26 रन ही बना सके। पावरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 45 रन था।
क्लासेन को नूर अहमद की गेंद पर 18 के स्कोर पर स्पेंसर जॉनसन ने जीवनदान दिया। इसके बाद क्लासेन और ईशान ने मैच का नक्शा ही बदल दिया। दोनों ने चेन्नई के स्पिनरों अकील हुसैन और नूर को सहजता से खेला।
ईशान ने 37 गेंद में 50 रन पूरे किये। वहीं नूर की गेंद पर संजू सैमसन की कुशल स्टम्पिंग का शिकार होकर क्लासेन आउट हो गए। ईशान को अंशुल कम्बोज ने आउट किया लेकिन उस समय सनराइजर्स को जीत के लिये छह रन की ही जरूरत थी।
इससे पहले कमिंस ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 180 रन बना लिये।
हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाये।इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। सैमसन ने टीम को शानदार शुरूआत देते हुए पहले ओवर में नीतिश कुमार रेड्डी को दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन निकाले। प्रफुल्ल हिंग्से को अगले ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े।
कमिंस तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और सैमसन को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपकवाया।
उर्विल पटेल ने कमिंस को दो छक्के लगाये लेकिन साकिब हुसैन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े।
कार्तिक ने कुछ परिपक्व शॉट्स लगाये जिनमें हिंगे को छक्का और स्पिनर शिवांग कुमार को लगाया छक्का शामिल है।
कमिंस ने उन्हें आफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर ललचाया और अपर कट लगाकर वह डीप में नीतिश को कैच दे बैठे।
इसके बाद गायकवाड़ भी छाती तक आते कमिंस के बाउंसर पर चकमा खा गए और 21 गेंद में 15 रन बनाकर डीप में एशान मलिंगा को कैच देकर लौटे।
डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
इस सत्र में लय पाने के लिये जूझ रहे ब्रेविस ने कमिंस को छक्का और नीतिश को एक छक्का और चौका लगाया। यह इस सत्र का उनका सर्वोच्च स्कोर है। मलिंगा ने 141 किमी की रफ्तार वाली गेंद पर उनका विकेट चटकाया।
For the latest scores, match updates, and indepth
coverage, on Prabhasakshi





