कहीं ज्यादा तो नहीं आ रहा गर्मी में बिजली का बिल, इन 7 स्मार्ट तरीकों से करें कम

गर्मी का मौसम आते ही राहत पाने के लिए घरों में एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज जैसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ये उपकरण हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन जाते हैं। एक ओर जहां एसी और कूलर ठंडी हवा देकर सुकून पहुंचाते हैं, तो वहीं पंखे लगातार चलते रहते हैं। इसके अलावा खानेपीने की चीजों को सुरक्षित रखने और ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल भी कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि, इन सभी सुविधाओं का सीधा असर हमारे बिजली के बिल पर पड़ता है।

कहीं ज्यादा तो नहीं आ रहा गर्मी में बिजली का बिल, इन 7 स्मार्ट तरीकों से करें कम

अक्सर गर्मियों के महीनों में बिजली का बिल सामान्य से कहीं ज्यादा आ जाता है, जिससे कभीकभी घर का बजट भी बिगड़ जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम इन उपकरणों का सही और समझदारी से उपयोग करें, ताकि आराम भी बना रहे और खर्च भी कम हो। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ छोटीछोटी आदतों में बदलाव करके आप बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं:

1 ऐसे AC बिजली खपत कम करते हैं
गर्मी के मौसम में एसी का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है, इसलिए बिजली का बिल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह भी यही बनता है। ऐसे में सही एसी चुनना बेहद जरूरी है। आप कोशिश करें कि 5स्टार रेटिंग वाला इन्वर्टर एसी खरीदें। इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग अपनेआप एडजस्ट करते हैं, जिससे कंप्रेसर बारबार ऑनऑफ नहीं होता। इससे बिजली की खपत कम होती है और आपका बिल भी कम आता है। हालांकि, इनकी कीमत सामान्य एसी के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह ज्यादा किफायती साबित होते हैं और अच्छी बचत कराते हैं।

2 AC का सही तापमान
अक्सर लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए एसी को बहुत कम तापमान पर चला देते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। सही तरीका यह है कि एसी का तापमान 2426 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। इस तापमान पर भी पर्याप्त ठंडक मिलती है और बिजली की खपत कम रहती है। इसके साथ ही, कमरे को अच्छी तरह बंद रखें ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले और एसी को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। समयसमय पर एसी के फिल्टर की सफाई करते रहें, क्योंकि साफ फिल्टर से कूलिंग बेहतर होती है और बिजली की खपत कम होती है।

3 कूलर को सही जगह रखें
कूलर को खिड़की या वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए, ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आए और ठंडक बेहतर मिले। कूलर के पैड्स और पानी की टंकी को साफ रखें, इससे कूलिंग बेहतर होती है और बारबार चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही अगर कूलर में कहीं से आवाज आ रही है या फिर उसकी घास खराब हो गई है तो उसे तुरंत बदल दें। कई बार छोटी सी खराबी के चलते भी बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिसका असर सीधे आपके बिल पर पड़ता है।

4 पंखे का सही इस्तेमाल
पंखे ब्लेड्स पर जब गंदगी जमती है तो इससे इसकी स्पीड प्रभावित होती है और यह अधिक बिजली खपत करने लगता है। ऐसे में इसे साफ रखें, जिससे यह अपनी क्षमता के अनुसार चले और कम बिजली खपत करे।

5 ऐसे बल्ब का करें इस्तेमाल
बिजली की खपत बल्ब पर भी निर्भर करती है। अगर पुरानी CFL या बल्ब लगें हैं तो उन्हें LED लाइट में बदल दें। LED लाइट कम बिजली खपत करती है और रोशनी भी अच्छी देती है। इसके साथ ही यह लंबे समय तक चलती है।


6 एसी और कूलर की सर्विसिंग
जब एसी के फिल्टर में धूल जम जाती है तो मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसी तरह जब कूलर की घास खराब हो जाती है, तो उसकी भी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में इनकी समयसमय पर सर्विसिंग जरूरी है। साफ फिल्टर और सही गैस लेवल से मशीन जल्दी ठंडक देती है और बिजली की खपत भी कम करती है।

7 फ्रिज का सही इस्तेमाल
फ्रिज को बारबार खोलने से बचना चाहिए और सीधे उसमें गर्म खाना भी नहीं रखना चाहिए। इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है। साथ ही फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि उसकी गर्मी आसानी से बाहर निकल सके। इसके अलावा सही तापमान सेटिंग भी बिजली बचाने में मदद करती है। वहीं, फ्रिज में पानी रखने के बजाए घड़े का इस्तेमाल करें, जो प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा रखता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है

ऐसे में इन छोटीछोटी चीजों में बदलाव करके आप बिजली कई अधिक खपत को बचा सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर अधिक बोझ भी नहीं आएगा।


Leave a Reply