इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने करियर का पहला विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। अपने दूसरे आईपीएल मैच में रघु ने डेब्यू कर रहे अक्षत रघुवंशी को आउट करके अपना खाता खोला। 33 साल रघु ने रघुवंशी को फ्लाइटेड डिलीवरी की और अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका।

इसके बाद रघु ने अपनी जेब से एक कागज की पर्ची निकाली और उसे दिखाकर जश्न मनाया। रघु ने पर्ची पर जो बातें लिखी थीं वह भावुक कर देंगी। रघु शर्मा ने पर्ची पर लिखा था, ‘राधे,राधे। बहुत दर्दनाक 15 साल गुरुदेव की कृपा से आज खत्म हो गए। मुझे यह मौका देने के लिए का धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। जय श्री राम।’ रघु शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए।
रघु का घरेलू करियर
रघु को काफी संघर्ष के बाद आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। 2017 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने फर्स्टक्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट मिलाकरक सिर्फ 30 मैच खेले हैं। जालंधर में जन्मे इस लेगस्पिनर ने पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया और 201718 रणजी ट्रॉफी में अपना फर्स्टक्लास डेब्यू किया। उन्होंने रेडबॉल क्रिकेट में असरदार प्रदर्शन किया 12 मैचों में 57 विकेट लिए।
रघु शर्मा को विकल्प के तौर पर मिला मौका
लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में रघु शर्मा ने 202425 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ध्यान खींचा। आठ मैचों में 14 विकेट लिए। उन्हें 2025 में सफलता मिली जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें सीजन के बीच विकल्प के तौर पर जोड़ा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहले फ्रैंचाइजी के साथ नेट बॉलर के तौर पर काम करने वाले शर्मा के 2026 में खेलने का मौका मिला।
पूरन 16 गेंद पर पचासा ठोक वैभव सूर्यवंशी से निकले आगे
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 गेंद पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 300 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने वाले निकोलस पूरन का यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। ।





