ज्वार की रोटी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासकर अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या अच्छा पाचन चाहते हैं तो इस रोटी को डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, ज्वार की रोटी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद होती है उसे बनाना उतना ही मुश्किल होता है। दरअसल, ज्वार की रोटी बनाते समय अक्सर वह टूटकर बिखर जाती है और और पकने के बाद बहुत ज़्यादा टाइट हो जाती है। ज्वार के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे संभालकर बनाना पड़ता है। अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ता है तो हम आपके लिए बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप ज्वार की रोटी को फटने से बचा सकते हैं और वह मुलायम भी बनेगी।

ज्वार की रोटी बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:
-
उबलता पानी में गुंथे आटा: अगर आप चाहते हैं कि ज्वार की रोटी बनाते समय वह टूटकर बिखरे न या गैस की आंच पर एकदम कड़क न बन जाए तो उसके आटे को गूंथने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसका आटा गूंथने के लिए पानी खौलता हुआ होना चाहिए, हल्का गर्म नहीं। गर्म पानी में आटा गूंथने से रोटियां मुलायम बनती हैं।
-
आटे को खूब मसलें: ज्वार के आटे को गूंथते समय 34 मिनट तक अच्छी तरह से मसलें ताकि उसमें लचीलापन आ जाए। जितना ज़्यादा आटे को मसलते हैं रोटियां उतनी ही सॉफ्ट बनती हैं।
-
बेलते समय बरतें सावधानी: अगर ज्वार की रोटियां बेलते समय, किनारे से फट रही हैं तो उसे ठीक करने के लिए किनारे पर उंगलियों से पानी लगाकर ठीक कर लें और उसके बाद बेलें। बेलने के बाद रोटियों को हमेशा मध्यम आंच पर सेकें, धीमी आंच पर सेंकने से वह सख्त हो जाएगी।
ज्वार की रोटियां खाने के फायदे
ज्वार की रोटी पोषक तत्वों का पावरहाउस है, जो ग्लूटेनफ्री होने के साथसाथ हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को ठंडा रखने में अत्यधिक फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।





