आज के टाइम में वर्कप्लेस पर डेडलाइन कंप्लीट करने से लेकर काम की प्रोडक्टिविटी को लेकर इतना कंपटीशन बढ़ गया है कि पर्सनलप्रोफेशनल में बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है. इस वजह से स्ट्रेस भी कई गुना बढ़ता है. कई बार आप बहुत थका हुआ, एंग्जायटी, लो एनर्जी जैसी दिक्कतें फेस करने लगते हैं. अंदर से खुद को खुश महसूस करना और स्ट्रेस को कम करना है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ आसान से चेंज करने चाहिए.

लाइफस्टाइल में अगर छोटेछोटे चेंज भी किए जाएं तो इससे बड़े फर्क दिखाई दे सकते हैं. आपकी अच्छी आदतें धीरेधीरे आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के साथ ही फिजिकल हेल्थ को भी दुरुस्त बनाने में मदद करती हैं. इस आर्टिकल में जान लीजिए कि कौन सी आदतें आपके स्ट्रेस को कम करके खुश महसूस करवाती हैं.
फोन से दूरी, सांसों पर फोकस
सुबह उठते ही आप अगर फोन के नोटिफिकेशन चेक करने लगते हैं तो ये आदत आपके स्ट्रेस को बढ़ाती है. इस आदत को छोड़ देना चाहिए और सांसों पर फोकस कीजिए. सुबह उठने के बाद आप 12 मिनट तक धीमी सांस खींचें और छोड़ें. ये प्रैक्टिस आपके तनाव को कम करती है और आपके शरीर का आलस कम होता है.
रोज मेडिटेशन करें
आपका दिन भी स्ट्रेस भरा रहता है या फिर कई चीजों को लेकर अक्सर आप तनाव में आ जाते हैं तो आपको रोजाना कुछ मिनट मेडिटेशन करना चाहिए. शुरुआत में आप बस 5 मिनट मौन रहने से शुरुआत करें. आंखों को बंद करें, सीधे बैठ जाएं और धीरेधीरे सांस लें. ये प्रोसेस आपके मन को शांत करने और भावनाओं की उथलपुथल को कम करने में मदद करेगा. इसे आप कुछ दिन की प्रैक्टिस के बाद मेडिटेशन में चेंज करें.
Getty Images
माइंडफुल ईटिंग करें
खाना सिर्फ पेट ही नहीं भरता है, बल्कि ये आपके शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है. जरूरी है कि आप माइंडफुल ईटिंग करें. ऐसा खाना खाएं जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही आपके मन को भी संतुष्टि दे. खाने के समय किसी भी तरह की स्क्रीन से दूर रहें और हर निवाले का स्वाद लेकर खाएं.
पर्सनल टाइम को ऑप्शनल न बनाएं
पूरे दिन में आप अपने लिए कुछ ऐसा वक्त निकालें जो सिर्फ आपका हो. इस टाइम को आप ऑप्शनल न बनाएं, बल्कि ये तय करें कि वो वक्त सिर्फ और सिर्फ आपका ही होना चाहिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आप अपनी पसंद की कोई चीज कर सकते हैं जैसे सेल्फ केयर करना, खुद को ट्रीट देना.
ग्रैटिट्यूड के साथ दिन कंप्लीट करें
हममें से हर किसी को अपने दिन की शुरुआत भी ग्रैटिट्यूड के साथ करनी चाहिए और दिन का समापन भी आप ग्रैटिट्यूड यानी कृतज्ञता के साथ ही करें. ईश्वर को उन सारी चीजों के लिए थैंक्यू कहें जो भी दिनभर में आपके साथ अच्छी हुई हो. इससे आप देखेंगे कि आपके अंदर पॉजिटिविटी आ रही है.




