अभी-अभी: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर आई बडी खबर, मोदी सरकार ने….

PetrolDiesel Price Hike: पेट्रोलडीजल और घरेलू LPG की कीमतों को लेकर राहत भरी खबर है. इंटरमिनिस्ट्रीयल बैठक में ज्वांइट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया है कि पेट्रोलडीजल और घरेलू LPG की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. केवल कमर्शियल LPG के दाम बढ़ाए गए हैं. सुजाता शर्मा ने ये भी बताया कि नयारा के ऑपरेशन शुरू होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी क्रूड यूनिट को मेंटेनेंस के लिए बंद करेगी. नयारा मई के मध्य तक संचालन शुरू कर देगी. रिलायंस अपनी यूनिट को तीन से चार हफ्तों के लिए बंद रखेगी.

अभी-अभी: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर आई बडी खबर, मोदी सरकार ने….

‘इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 30 अप्रैल को 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. ये अमेरिकाईरानइजराइल युद्ध की शुरुआत के बाद का उच्चतम स्तर है. इसका मुख्य कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बने खराब हालात हैं. इससे तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस स्थिति ने वैश्विक स्तर पर तेल और तेल उत्पादों की सप्लाई पर असर डाला है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा बताया है.

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट
हालांकि, बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट देखी गई और ये 9% टूटकर 99.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई. इससे पहले इसमें 7% की गिरावट दर्ज हुई थी. कीमतों में ये सुधार Axios की उस रिपोर्ट के बाद आया है. इसमें कहा गया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता जल्द हो सकता है. व्हाइट हाउस ने संकेत दिए हैं कि वो ईरान के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. इसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना और न्यूक्लियर बातचीत के लिए रूपरेखा तैयार करना है. ये जानकारी अमेरिकी अधिकारियों और अन्य सूत्रों ने Axios न्यूज एजेंसी को दी है.

Leave a Reply