दिवंगत उद्योगपति और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। जो केस अब तक दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा था, अब वो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। संजय की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

इस याचिका में उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर समेत अन्य पक्षों को आरके फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल देने से रोका जाए, जब तक कि अदालत द्वारा 7 मई को शुरू की गई मध्यस्थता प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
इसके अलावा, रानी कपूर ने 18 मई को प्रस्तावित कंपनी की बोर्ड मीटिंग पर भी रोक लगाने की मांग की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह बैठक 8 मई को रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी नोटिस और एजेंडा के तहत बुलाई गई थी।
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान रानी कपूर की ओर से पेश वकील ने इस याचिका का जिक्र किया। वकील ने अदालत को बताया कि इस बैठक का उद्देश्य बोर्ड में नए निदेशकों की नियुक्ति करना है।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई, गुरुवार को जस्टिस जेबी पादरीवाला की अगुवाई वाली बेंच के सामने होगी। सुनवाई के दौरान जस्टिस पारदीवाला ने टिप्पणी करते हुए कहा, “हम अब एक ऐसे मैदान में प्रवेश कर चुके हैं, जहां महाभारत भी छोटी लगने लगेगी। हम इस मामले को देखेंगे।”
हाईकोर्ट के फैसल के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल को संजय कपूर की संपत्ति से जुड़े विवाद में अहम अंतरिम आदेश देते हुए उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे। अदालत के इस फैसले से करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान को बड़ी राहत मिली थी।





