आईपीएल 2026 में आज केकेआर का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से उसके घर में ही हुआ. केकेआर की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर बल्लेबाजों के अलावा बेहद खराब खेल दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 142 रन ही बना सकी.

इसके बाद जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो फिन एलेन ने अकेले ही दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त देने का काम किया. केकेआर की टीम ने इस मैच को 8 विकेट से जीता, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है.
KKR ने प्लेऑफ की ठोकी दावेदारी, Delhi Capitals को नुकसान
दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद केकेआर ने प्लेऑफ की दावेदारी ठोक दी है. केकेआर की टीम अब 10 मैचों के बाद 9 अंको के साथ नंबर 7 पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार से नुकसान हुआ है और टीम 1 स्थान नीचे खिसकर नंबर 8 पर आ गई है.
केकेआर की टीम के पास अभी 4 मैच बाकी है, अगर केकेआर की टीम इन सभी मैचों में जीत हासिल करती है, तो 17 अंक के साथ वो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास अब सिर्फ 3 मैच शेष हैं और अगर उन्हें 1 मैच में भी शिकस्त मिली तो उनका आईपीएल 2026 सफर खत्म हो जाएगा.
ये 5 टीमें हैं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार
IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम नंबर 2 पर खिसक गई है, जो इस मैच से पहले नंबर 1 पर मौजूद थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 14 अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं.
वहीं आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम 1212 अंको के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. इन तीनो ही टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं. ये 4 टीमें ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.
51 मैचों के बाद IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल





