कार और बाइक का इस्तेमाल आज के समय में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। दोनों ही वाहन अलगअलग जरूरतों के अनुसार उपयोग किए जाते हैं। ये दोनों ही वाहन हमारी यात्रा को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, बाजार का काम हो या लंबी दूरी तय करनी हो, हर जरूरत के अनुसार से लोग इनका इस्तेमाल करते हैं, जिससे समय की काफी बचत होती है। लेकिन कई बार चलतेचलते इन वाहनों से खटपट की आवाज आने लगती है, कुछ पार्ट्स खराब हो जाते हैं या फिर इनका माइलेज कम हो जाता है। इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण समय पर सर्विसिंग न करवाना होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कार व बाइक को कितने किलोमीटर चलाने के बाद उनकी सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए, ताकि उनका बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके और अचानक होने वाली दिक्कतों से बचा जा सके।

कार की सर्विस सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, मौसम, ईंधन की गुणवत्ता और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करती है। धूल, खराब सड़कें और भारी ट्रैफिक के कारण इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए सर्विसिंग जल्दी करानी पड़ सकती है।
कितने किलोमीटर पर कराएं कार की सर्विसिंग
शहर में चलने वाली कार की सर्विस
1 अगर आप शहर के भारी ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं, बारबार ब्रेक और एक्सीलेरेशन होता है, या धूल भरेखराब रास्तों पर कार चलाते हैं, तो इंजन और फिल्टर जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में 5,000 से 7,500 किलोमीटर पर सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए। इसमें आमतौर पर इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलना, एयर फिल्टर साफचेंज करना, ब्रेक चेक करना और बेसिक इंस्पेक्शन शामिल होता है, जिससे कार की परफॉर्मेंस बनी रहती है और बड़े खर्च से बचाव होता है।
हाईवे पर चलने वाली कार की सर्विस
अगर आपकी कार ज्यादातर हाईवे पर चलती है या कम ट्रैफिक वाले इलाकों में इस्तेमाल होती है, तो इंजन पर कम दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में 7,500 से 10,000 किलोमीटर तक चलाने के बाद सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए। इस दौरान ऑयल, फिल्टर, ब्रेक, सस्पेंशन और फ्लूइडस् की जांच और जरूरत अनुसार बदलाव किया जाता है, जिससे कार स्मूद और सुरक्षित रहती है।
कम इस्तेमाल होती है कार तो कब करवाएं सर्विस
अगर कार ज्यादा इस्तेमाल नहीं होती, तो साल में एक बार सर्विस जरूर करवा लेना चाहिए। दरअसल, समय के साथ इंजन ऑयल की गुणवत्ता घटती है, बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है और रबर पार्ट्स पर असर पड़ता है। सालाना सर्विस से इन सभी चीजों की जांच हो जाती है और अचानक खराबी आने का खतरा कम हो जाता है।
बाइक की कब करवाएं सर्विस
शहर में चलने वाली बाइक की सर्विस
अगर आप रोजाना शहर के ट्रैफिक में बाइक चलाते हैं धूल भरे रास्तों पर चलते हैं या बारबार छोटी दूरी की राइड करते हैं, तो इंजन ऑयल जल्दी खराब होता है और चेनसेट पर ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में 3,000 किमी पर सर्विस करवाना बेहतर होता है। हालांकि, बीचबीच में इंजन ऑयल चेक करते रहें, कहीं वो खराब तो नहीं हो रहे।
हाईवे पर चलाने वाली बाइक की सर्विस
अगर आप बाइक का शहर और टूटी सड़कों पर कम इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर हाईवे पर चलाते हैं तो फिर पांच हजार किमी चलाने के बाद सर्विस करवा सकते हैं।
ऐसी बाइक की साल में एक बार करवाए सर्विस
अगर आपकी बाइक ज्यादा इस्तेमाल नहीं होती और अधिकतर समय खड़ी रहती है तो भी साल में एक बार सर्विस करवा सकते हैं। दरअसल, समय के साथ इंजन ऑयल खराब हो जाते हैं और बैटरी भी कमजोर हो सकती है, चेन या ब्रेक पार्ट्स पर असर पड़ सकता है। ऐसे में साल में एक बार सर्विस जरूर करवा लेनी चाहिए।





