Korean Food Cafe in Delhi: कोरियन फूड का चखना है स्वाद, दिल्ली के ये कैफे रहेंगे बेस्ट

Korean Food Cafe in Delhi: कोरियन ड्रामे के साथ ही कोरियन फूड का क्रेज भी अब बढ़ता जा रहा है. लोग इनका स्वाद चखने के लिए अच्छी जगह की तलाश में रहते हैं.देश की राजधानी दिल्ली को वैसे भी अपने जायकों के लिए जाना जाता है. अच्छी बात ये है कि अब आपको कोरियन फूड का स्वाद चखने के लिए कोरिया जाने की जरूरत नहीं है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बल्कि दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप ऑथेंटिक कोरियन फूड का स्वाद चख सकते हैं.

Korean Food Cafe in Delhi: कोरियन फूड का चखना है स्वाद, दिल्ली के ये कैफे रहेंगे बेस्ट

सबसे खास बात इन कैफे में न सिर्फ आपको कोरियन स्वाद मिलेगा बल्कि वहां की वाइब भी फील होगी. अगर आप भी कोरियन फूड के दीवाने हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है. यहां हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 बेस्ट कैफे बताने जा रहे हैं, जहां मिलता है ऑथेंटिक कोरियन फूड.

1. डालग्रैक कोरियन कल्चरल सेंटर, लाजपत नगर

दिल्ली में रहकर कोरिया का अनुभव लेना चाहते तो डालग्रैक कोरियन कल्चरल जरूर जाए . यह साउथ दिल्ली लाजपत नगर में स्थित है. यहां की वाइब और खाना दोनों आपको पसंद आएगा. एंबियंस ऐसा है कि मानो आप कोरिया ही पहुंच गए हों. यहां आकर आप त्तेओकबोक्की ,लैवेंडर स्वीट पोटैटो लट्टे जैसे पॉपुलर कोरियन फूड ट्राई कर सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by @nisha_in_the_kitchen

2. कोरीज, सफदरजंग और जीके1

कोरीज दिल्ली में कोरियन फैन्स के बीच बहुत लोकप्रिय हैं . इसे मिनी कोरिया नाम से भी जाना जाता है. ये जगह एक दम कोरिया जैसा फील देती है. कैफे का माहौल आपको k ड्रामा वेटलिफ्टर किम बोक जू जैसा महसूस होगा. यहां आप कई कोरियन फूड का स्वाद चख सकते हैं. लेकिन इनकी डोसिरक मील और कोरियन फ्राइड चिकन को ट्राई करना बिल्कुल न भूलें.

View this post on Instagram

A post shared by Finds and Bites Delhi NCR

3. मिस्टर के राम्युन कैफे

कोरियन रामेन तो अब जैसे हर किसी की फेवरेट होती जा रही है. अगर आपको भी स्पाई खाने का शौक है तो यकीनन आप भी कोरियन रामेन के फैन जरूर होंगे. ऐसे में अगर आपको एकदम ऑथेंटिक स्वाद चाहिए तो मिस्टर के राम्युन कैफे जा सकते हैं. यह इंडिया की पहली रामेन कैफे है, जहां आपको इंस्टेंट नूडल्स के काफी सारे ऑप्शन मिल जाते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by MR.K RAMYUN CAFE

4. बुसान कोरियन रेस्टोरेंट, मजनू का टीला

मजनू का टीला के शोर शराबें वाली गलियों में बसा हुआ बुसान कोरियन कैफे भी एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आपको लकडी की टेबल और काफी शांत माहौल मिलता है. यहां पारंपरिक तरीके से कोरियन फूड सर्व किया जाता है. यहां आएं तो पोटैटो पैनकेक समेत बिबिंबैप जरूर ट्राई करें. इसके अलावा साइड डिश भी चख सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Busan Korean Restaurant Delhi

5.वांग हाउस, दिल्ली एन सी आर

वांग हाउस को Genz को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है. कोरियन थीम पर बना ये कैफे अपनी एस्थेटिक के लिए जाना जाता है. यहां का माहौल बिल्कुल यूथफुल और इंस्टाग्रामफ्रेंडली है. इंटीरियर, म्यूजिक और स्नैक फूड लोगों को कोरियन कल्चर का अलग ही अनुभव देते हैं. अगर आप यहां जाएं, तो इनके चीज कॉर्न डॉग्स और किमची मंडू जरूर ट्राई करें.

View this post on Instagram

A post shared by Wang House Korean Cafe | 왕 하우스 한국 카페

तो इस वीकेंड आप भी इन कोरियन कैफे को एक्सप्लोर कर ऑथेंटिक कोरियन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.

Leave a Reply