गर्मियों में खूब इस्तेमाल हो रहा है नींबू, तो उसके छिलके को फेंकने की बजाय ऐसे कर लें इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम में नींबू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, लेकिन अक्सर लोग उसका रस निकालने के बाद छिलकों को फेंक देते हैं। जबकि नींबू के छिलके भी कई काम के होते हैं। इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके आप घर के कई छोटेबड़े काम आसान बना सकते हैं।

गर्मियों में खूब इस्तेमाल हो रहा है नींबू, तो उसके छिलके को फेंकने की बजाय ऐसे कर लें इस्तेमाल

नींबू के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल?

  • किचन के बर्तनों की सफाई: नींबू के छिलकों को फेंके की बजाय उसका इस्तेमाल किचन को चमकाने के लिए कर सकते हैं। नींबू के छिलकों में 2 चम्मच नमक और बर्फ मिलाकर मिक्सर ग्राइंडर या कॉफीचाय के बर्तनों में घुमाने से वे एकदम चमक जाते हैं।

  • चिकनाई करता है दूर: नींबू के छिलके में साइट्रिक एसिड और प्राकृतिक तेल होते हैं, जो चिकनाई काटने में बहुत असरदार हैं। किचन में जमी गंदगी और चिकनाई को नींबू का छिलका आसानी से हटाता है। गर्म पानी में छिलकों को उबालकर उसमें गंदे बर्तन भिगोने से चिकनाई आसानी से निकल जाती है। साथ ही, फ्रिज या डिब्बों की बदबू दूर करने के लिए छिलके रखे जा सकते हैं।

  • त्वचा की देखभाल: नींबू के छिलके का अर्क या पाउडर त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है, जिससे काले धब्बे और पिगमेंटेशन कम हो सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तो आप इसके छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और स्किन के लिए इस्तेमाल करें।

  • रूम फ्रेशनर: नींबू के छिलका घर को तरोताज़ा करने का एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है. इसके छिलको को पानी में उबालकर उसकी भाप घर में फैलाएं, या छिलकों को कटोरे में कोनों में रखने से घर में अच्छी महक बनी रहती है।

  • पौधों के लिए: नींबू के आधे छिलके का उपयोग बगीचे में बेहतरीन नेचुरल खाद के रूप में किया जा सकता है। ये नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो पौधों की वृद्धि बढ़ाते हैं और पीलापन दूर करते हैं। इन्हें सीधे मिट्टी में दबाकर या छोटेछोटे टुकड़ों में काटकर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हैं।

 

Leave a Reply