Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है. शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की.

घर में घुसकर किया हमला
यह घटना विरार पश्चिम के न्यू वीवा कॉलेज के पास स्थित पूनम आकांक्षा नामक इमारत में दोपहर करीब 12:30 बजे हुई. मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नैंसी मिश्रा और उनकी 45 वर्षीय मां सरिता मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम शिवम उपाध्याय बताया गया है.
शादी से इनकार बना वजह
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे. बीती रात युवक अपने परिवार के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर पहुंचा था, लेकिन मां और बेटी दोनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया.
गुस्से में दिया वारदात को अंजाम
इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अगले ही दिन घर में घुसकर चाकू से मांबेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को ब्लेड से घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
बोलींज पुलिस ने इस मामले में दोहरे हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि व्यक्तिगत रिश्तों में असहिष्णुता और गुस्सा किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकता है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.





