90 के दशक की बॉक्स ऑफिस क्वीन थीं माधुरी दीक्षित, ‘एक दो तीन’ गाने ने बदली थी किस्मत​

80 और 90 के दशक में अगर किसी एक अभिनेत्री ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा राज किया, तो वह थीं माधुरी दीक्षित। आज भी उनकी खूबसूरती के लोग कायल है। माधुरी आज यानी 15 मई को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नजर डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर।

90 के दशक की बॉक्स ऑफिस क्वीन थीं माधुरी दीक्षित, ‘एक दो तीन’ गाने ने बदली थी किस्मत​

अपनी मुस्कान, डांस और शानदार अभिनय के दम पर माधुरी ने वह स्टारडम हासिल किया, जो उस दौर में किसी अभिनेत्री के लिए आसान नहीं था। लेकिन उनकी किस्मत सच मायनों में फिल्म ‘तेजाब’ से बदली, जिसके गाने ‘एक दो तीन’ ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

1984 में फिल्म अबोध से ‘डेब्यू’ करने वाली माधुरी दीक्षित को शुरुआती दिनों में लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं और इंडस्ट्री में उनकी पहचान भी नहीं बन पा रही थी। ऐसे समय में निर्देशक एन. चंद्रा की फिल्म ‘तेजाब उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

1988 में रिलीज हुई तेजाब ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और माधुरी रातोंरात स्टार बन गईं। हालांकि फिल्म हिट हुई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई “एक दो तीन” गाने की। इस गाने में माधुरी की एनर्जी, एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

गाने को मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खन ने कोरियोग्राफ किया था और इसे अल्का यागनिक ने आवाज दी थी। माधुरी ने खुद बताया था कि इस गाने के लिए उन्होंने करीब 1516 दिनों तक लगातार रिहर्सल की थी।

“एक दो तीन” सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि वह पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में लोग इस गाने के दौरान स्क्रीन पर पैसे उछालते थे और कई जगह दर्शक फिल्म रोककर गाना दोबारा चलाने की मांग करते थे। इसके बाद लोग माधुरी को फिल्म के किरदार “मोहिनी” के नाम से पहचानने लगे।

यह भी पढे़ं;

इस गाने की सफलता ने माधुरी को बॉलीवुड की नई डांसिंग क्वीन बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 90 के दशक में दिल, साजन, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, राजा और दिल तो पागल है जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार राज किया।

उस दौर में का स्टारडम इतना बड़ा था कि कई फिल्मों में हीरो से ज्यादा चर्चा उनकी होती थी। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें “बॉक्स ऑफिस क्वीन” कहा जाने लगा। हम आपके हैं कौन और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी और वह 90 के दशक की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार बन गईं।

आज भी “एक दो तीन” बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस नंबरों में गिना जाता है। यह वही गाना था जिसने माधुरी दीक्षित को संघर्ष कर रही अभिनेत्री से सुपरस्टार बना दिया और हिंदी सिनेमा को उसकी सबसे बड़ी डांसिंग आइकन दी।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply