‘महाभारत बहुत छोटा लगेगा’, संजय कपूर की संपत्ति के लिए चल रहे पारिवारिक विवाद पर SC ने कही ये बात​

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व दिवंगत पति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आया है। संजय की मां और उनकी पत्नी के बीच जायदाद की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। अब सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक विवाद की तुलना महाभारत से कर दी है।

‘महाभारत बहुत छोटा लगेगा’, संजय कपूर की संपत्ति के लिए चल रहे पारिवारिक विवाद पर SC ने कही ये बात​

दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल को संजय कपूर की संपत्ति से जुड़े विवाद में अहम अंतरिम आदेश देते हुए उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उनकी मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये महाभारत भी इसके आगे छोटी है।

कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 14 मई को करेगा। न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने रानी कपूर की नई याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए टिप्पणी की कि मामला अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां “महाभारत भी छोटा लगने लगेगा।”

रानी कपूर की तरफ से पेश वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई को सभी पक्षों को बातचीत और मीडिएशन के जरिए मामला सुलझाने की सलाह दी थी, लेकिन उस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर जस्टिस ने कहा, “हम इस मामले को देखेंगे।”

कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ बनाया था। मंगलवार को रानी कपूर के वकील ने जस्टिस उज्ज्वल भुयान की अगुवाई वाली पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अगले ही दिन, यानी 8 मई को,रघुवंशी इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 18 मई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाने का नोटिस जारी कर दिया। इस कंपनी के पास विवादित संपत्ति का बड़ा हिस्सा बताया जा रहा है।

Leave a Reply