इस बार मां के लिए यादगार बनाएं मदर्स डे, प्लान कर सकते हैं ये 10 सरप्राइज​

Mother’s Day Surprise Ideas: मदर्स डे हर मां के प्यार, त्याग और देखभाल के लिए उन्हें खास महसूस कराने का दिन है। मां पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं और बिना किसी शिकायत के हर जिम्मेदारी निभाती हैं। ऐसे में मदर्स डे पर उन्हें थोड़ा स्पेशल महसूस कराना इस दिन को यादगार बना सकता है। अगर आप मां के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो कुछ दिल छू लेने वाले सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

डिनर बनाएं

मां के साथ डिनर डेट प्लान की जा सकती है। अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर उनकी पसंद का खाना बनाकर उन्हें खुश किया जा सकता है। कैंडल्स और बैलून के साथ कमरे को सजाएं और उन्हें सरप्राइज करें।

केक बनाएं

बच्चा कुछ भी करता है तो मां को बहुत खुशी होती है। अगर आपको कुकिंग का शौक है तो मां के लिए घर पर केक बना सकते हैं जिसपर मदर्स डे लिखें। इस तरह उनके साथ इस दिन को सेलिब्रेट करके समय बिताया जा सकता है।

मूवी नाइट प्लान

मां कभी अपने लिए समय नहीं निकाल पाती है। ऐसे में आप उनके साथ मूवी नाइट का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ उनको डिनर और मूवी देखने का प्लान किया जा सकता है। यह सरप्राइज उनको काफी पसंद आ सकता है।

स्पा या रिलैक्सिंग टाइम

रोजाना बिना छुट्टी के काम करते हुए मां कभी नहीं थकती है। ऐसे में उनको खास महसूस कराने के लिए आप स्पा या रिलैक्सिंग टाइम क्रिएट कर सकते हैं। आप उन्हें फेस मास्क, हेड मसाज या फुट मसाज देकर आराम महसूस करा सकते हैं।

आउटिंग पर ले जाएं

मां हमेशा बच्चों की पसंद की चीजों को खुद से ऊपर रखती है। अगर उन्हें घूमनेफिरने का शौक है तो यह अच्छा मौका है उन्हें बाहर ले जाने का। उनके लिए किसी खूबसूरत जगह पर पिकनिक का प्लान किया जा सकता है।

घर के कामों से छुट्टी

मदर्स डे पर घर के छोटेछोटे काम खुद करने की कोशिश करें। किचन का काम, सफाई और अन्य जिम्मेदारियां संभालकर आप मां को आराम दे सकते हैं। यह उनके लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगा।

पर्सनल लेटर लिखें

कई बार हम अपनी बातों से वो सब नहीं कह पाते हैं जो हम महसूस कर रहे होते हैं। ऐसे में आप मां के लिए प्यारा सा लेटर लिखकर उनके प्रति प्यार और आभार व्यक्त कर सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह याद उन्हें लंबे समय तक खुश रख सकती है।

सरप्राइज पार्टी

अगर मां को परिवार के साथ समय बिताना पसंद है तो घर पर छोटी सी सरप्राइज पार्टी या फैमिली गेट टुगेदर रख सकते हैं। जिसमें करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को शामिल किया जा सकता है।

कमरे को यादों से सजाएं

मां को सरप्राइज करने के लिए एक कमरे को उनकी और अपनी यादों से सजाया जा सकता है। कमरे की दीवारों पर फोटो फ्रेम और हैंगिंग फोटो से सजाया जा सकता है। कमरे की लाइट को डिम करके सॉफ्ट म्यूजिक बजाएं और उनके साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करें। अगर आपकी मां जन्मदिन नहीं मनाती है तो ये बेहतरीन मौका है उनके प्यार और सम्मान को सेलिब्रेट करने का।

हैंडमेड गिफ्ट

मां को सरप्राइज करने के लिए उन्हें हैंडमेड गिफ्ट दिया जा सकता है। आप उनके लिए कस्टमाइज मग, पिल्लो कवर, फोटो फ्रेम आदि हाथों से सजाकर दे सकते हैं।

Leave a Reply