सुबह का समय अक्सर भागदौड़ भरा होता है और ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है कि नाश्ते में क्या बनाएं। एक तरफ समय की कमी होती है, तो दूसरी तरफ कुछ ऐसा खाने की इच्छा होती है जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी बन जाए। अगर आपके पास भी सुबह कम समय रहता है तो नाश्ते में रागी इडली बना सकते हैं। रागी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में भी मदद करती है। ऐसे में सुबह के वक्त कम समय में आप झटपट साउथ इंडियन स्टाइल में स्वादिष्ट और हेल्दी रागी इडली बना सकते हैं।

रागी इडली बनाने के लिए सामग्री
1 कप रागी का आटा
आधा कप सूजी
1 कप दही
जरूरत अनुसार पानी
स्वादानुसा नमक
आधा छोटा चम्मच ईनो
तड़के के लिए सामग्री
1 छोटा चम्मच तेल
आधा छोटा चम्मच राई
68 करी पत्ते
1 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच गाजर
रागी इडली बनाने की आसान विधि
एक बड़े बाउल में रागी का आटा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर ज्यादा पतला और गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
तैयार बैटर को 1015 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्का तड़का लगा लें। चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर भी डाल सकते हैं। इस तड़के को बैटर में मिला दें। हालांकि, ये वैकल्पिक है।
इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में नमक और ईनो डालकर हल्के हाथ से मिला दें। इससे इडली फूलीफूली बनती है।
अब इडली स्टैंड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें। अब बैटर को सांचों में डालें और पहले से गर्म किए हुए स्टीमर में 1012 मिनट तक पकाएं। इडली पकने के बाद 23 मिनट ठंडा होने दें, फिर चम्मच की मदद से निकाल लें। अब आप गरमागरम रागी इडली नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोस सकते हैं। नीचे देखें सांभर बनाने की आसान विधि।
सांभर बनाने की सामग्री
आधा कप अरहर दाल
2 बड़े चम्मच इमली का पानी
1 मध्यम आकार का प्याज
1 गाजर
आधा कप लौकी
1 सहजन के फली
12 हरी मिर्च
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
12 छोटे चम्मच सांभर पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत अनुसार
12 टमाटर
तड़के के लिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
आधा छोटा चम्मच राई
12 सूखी लाल मिर्च
810 करी पत्ता
एक चुटकी हींग
सांभर बनाने की आसान विधि
अरहर की दाल को अच्छी तरह धोकर कुकर में 23 कप पानी, हल्दी और थोड़ा सा नमक डालकर 34 सीटी आने तक पका लें। इसके बाद दाल को अच्छी तरह मैश कर लें।
दाल पकने के दौरान ही एक पैन या कड़ाही में कटे हुए टमाटर, प्याज, गाजर, लौकी या कद्दू और हरी मिर्च डालें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर सब्जियों को नरम होने तक पकाएं।
अब पकी हुई दाल को सब्जियों में डाल दें और अच्छे से मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर सांभर को अपनी पसंद के अनुसार पतला या गाढ़ा कर लें। अब इसमें सांभर पाउडर, नमक और इमली का पानी डालकर 57 मिनट तक उबाल लें।
एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालकर तड़का तैयार करें। तैयार तड़के को सांभर में डालें और अच्छी तरह मिला लें और 2 मिनट तक उबाल आने दें। अब आप रागी इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोस सकते हैं।





