छोटे बाथरूम को थोड़ा मॉडर्न बनाएं, लगाएं ये 5 डिजाइनर मिरर​

शहर हो या गांव आज के समय में हर कोई अपने घर को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाना चाहता है। लोग अब सिर्फ बड़े घर बनाने पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि घर के हर कोने को आकर्षक और आरामदायक बनाने की कोशिश करते हैं। खासकर इंटीरियर डिजाइन और सजावट को लेकर लोगों की पसंद काफी बदल चुकी है। जिसके चलते लिविंग रूम, किचन, बेडरूम से लेकर बाथरूम को भी मॉडर्न लुक देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

छोटे बाथरूम को थोड़ा मॉडर्न बनाएं, लगाएं ये 5 डिजाइनर मिरर​

बाथरूम अब घर की खूबसूरती और लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग बाथरूम में स्टाइलिश टाइल्स, मॉडर्न फिटिंग्स, वॉल लाइट्स और डिजाइनर मिरर लगाकर उसे लग्जरी लुक देना पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर डिजाइनर मिरर बाथरूम की पूरी खूबसूरती को बदल सकते हैं। सही डिजाइन का मिरर छोटे बाथरूम को भी बड़ा और ब्राइट दिखाने मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बाथरूम के लिए 5 डिजाइनर मिरर:

1 राउंड एलईडी मिरर
राउंड एलईडी मिरर आजकल काफी ट्रेंड में है। इन मिरर के किनारों पर एलईडी लाइट लगी होती है, जो बाथरूम को सॉफ्ट और प्रीमियम लुक देने में मदद करती है। इससे चेहरे पर बराबर रोशनी पड़ती है, जिससे मेकअप और ग्रूमिंग में आसानी होती है। इसके साथ ही छोटा बाथरूम बड़ा नजर आता है।

2 बैकलिट मिरर
बैकलिट मिरर के पीछे लाइट्स होती हैं, जो नजर नहीं आती। लेकिन दीवार पर खूबसूरत ग्लो इफेक्ट आता है। यह डिजाइन होटल जैसा फील देता है। इससे बाथरूम को क्लासी और लग्जरी लुक मिलता है। डार्क टाइल्स वाले बाथरूम में ये मिरर बेहद आकर्षक लगते हैं।

3 फ्रेमलेस मिरर
अगर आपको सिंपल मिरर पसंद है तो फ्रेमलेस मिरर लगवा सकते हैं। ये दिखने में भले ही सिंपल लगे लेकिन बेहद एलिगेंट दिखते हैं। इनका क्लीन डिजाइन बाथरूम को मॉडर्न और साफसुथरा लुक देता है। स्पेस ज्यादा खुला लगता है। यह कम जगह में भी आकर्षक लगता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। छोटे बाथरूम में ये मिरर लगवा सकते हैं।

4 गोल्ड या ब्लैक फ्रेम मिरर
अगर आप अपने बाथरूम में थोड़ा बोल्ड और स्टाइलिश लुक चाहते हैं, तो ब्लैक या गोल्ड फ्रेम वाले मिरर लगवा सकते हैं। ये बाथरूम को प्रीमियम और रॉयल फील देते हैं। सिंपल दीवारों पर भी ये काफी आकर्षक लगते हैं। मार्बल टाइल्स, वुडन कैबिनेट से लेकर डार्क या न्यूट्रल थीम पर भी ये काफी स्टाइलिश लगते हैं।

5 कैबिनेट मिरर
ये मिरर स्टाइल और स्टोरेज दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होते हैं। इनके पीछे सामान रखने की जगह होती है, जिसमें आप मेकअप और अन्य बाथरूम की जरूरी चीजें आसानी से रख सकते हैं। इससे बाथरूम व्यवस्थित रहता है। अगर आपका बाथरूम छोटा है तो यह मिरर लगवा सकते हैं।


Leave a Reply