मुरादाबाद में मौलाना ने की मुस्लिम महिला के साथ अश्लील हरकतें, घिनौनी करतूत CCTV में कैद

मुरादाबाद में एक गली से गुजर रही बुर्का पहनी महिला से एक मौलाना द्वारा गंदी और अश्लील हरकतें कर भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मे दिखाई दे रहा कि बुर्का पहने एक महिला गली से गुजर रही है। महिला के हाथ में कुछ सामान है और पीछे एक शख्य तेजी से आ रहा है जो कुर्ता पायजामा पहने है, सिर पर टोपी और दाढ़ी वाला है। ये मौलाना तेजी से महिला के करीब आता है और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर महिला जोर से चीखती है। तभी मौलाना पीछे की ओर भाग जाता है। मौलाना की ये अश्लील हरकत गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

मुरादाबाद में मौलाना ने की मुस्लिम महिला के साथ अश्लील हरकतें, घिनौनी करतूत CCTV में कैद

आरोपी की हुई पहचान

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी मौलाना की पहचान कर ली है। पुलिस पीड़िता की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है। महिला की पहचान होते ही उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मुग़लपुरा वरबालान जा बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौलाना की ये हरकतें शर्मनाक है।

 दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

वहीं, मुजफ्फरनगर जिले के में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को अलगअलग स्थानों पर ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में दो युवकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान आसिफ और फरमान के रूप में हुई है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

रिपोर्ट राजीव शर्मा

Leave a Reply