Melody Toffee: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ खाई Melody, जानें चॉकलेटी टॉफी को घर पर बनाने का तरीका​

How to make melody at home: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में इटली के दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकत की. इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मेलो़डी टॉफी ट्रेंड में आ गई है. चॉकलेटी स्वाद और कैरेमल की मिठास से भरपूर यह टॉफी बचपन की यादें ताजा कर देती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी की फेवरेट रही यह कैंडी आज भी उतनी ही पसंद की जाती है.

Melody Toffee: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ खाई Melody, जानें चॉकलेटी टॉफी को घर पर बनाने का तरीका​

अगर आप भी बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी Melody टॉफी घर पर बनाना चाहते हैं, तो अब इसे बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि घर में बनी टॉफी में आप अपनी पसंद के अनुसार चॉकलेट और मिठास का बैलेंस रख सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं Melody को घर पर बनाने का आसान तरीका.

कौन सी कंपनी बनाती है Melody ?

Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी Parle Products है. यह वही कंपनी है जो ParleG, Mango Bite और Kismi जैसी मशहूर टॉफियां और बिस्किट भी बनाती है. हाल ही में PM मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को Melody गिफ्ट करने के बाद यह टॉफी फिर से चर्चा में आ गई.

घर पर बनाएं Melody जैसी टॉफी

सामग्री

  • 1 कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1/2 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 1/4 कप मिल्क पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • थोड़ा सा घी

    बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में चीनी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब चीनी हल्की गोल्डन हो जाए तो उसमें मक्खन और दूध डाल दें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें.
  • अब इसमें कोको पाउडर और मिल्क पाउडर मिलाएं. मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो क्रीम और वनीला एसेंस डाल दें. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण टॉफी जैसा चिपचिपा न हो जाए.
  • एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और थोड़ा ठंडा होने दें. फिर छोटेछोटे टॉफी के आकार में काट लें. चाहें तो बीच में थोड़ा चॉकलेट सिरप भरकर असली Melody जैसा स्वाद दे सकते हैं.
  • ठंडी होने के बाद इन्हें बटर पेपर में रैप करें और एयरटाइट डिब्बे में रखें. घर की बनी यह Melody बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. भले ही ये बिल्कुल Melody जैसी नहीं होगी. लेकिन उसके जैसा स्वाद जरूर देगी.
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply