MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मुंबई इंडियंस को कर देगी प्लेऑफ से बाहर, यहां समझे पूरा समीकरण

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मुंबई इंडियंस को कर देगी प्लेऑफ से बाहर, यहां समझे पूरा समीकरण
आईपीएल 2026 धीरेधीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। अभी तक इस टू्र्नामेंट में 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इस दौरान कई टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है तो कई टीमें संघर्ष कर रही हैं। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस भी मुश्किल स्थिति में है। हार्दिक पंड्या एंड टीम 7 में से 2 ही मैच जीते और 5 हारे हैं। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ वानखेड़े में है।
मुंबई इंडियंस के 4 अंक हैं और नेट रन रेट 0.736 का है। पिछले 5 में से 4 मैचों में हार के बाद मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है हालांकि, पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। पूरी टीम महज 104 रन पर ही सिमट गई थी। अगर आज जीतना है तो मुंबई के गेंदबाजों को प्रदर्शन करना होगा नहीं तो हैदराबाद के बल्लेबाज अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो चुकी है।
MI vs SRH हेड टू हेड
2023 से मुंबई इंडियंस वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है, तीनों मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। 10 बार हैदराबाद और 15 बार मुंबई ने जीत दर्ज की है।
MI का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
मुंबई इंडियंस को आने वाले 7 मैच खेलने हैं। सभी में जीती तो भी वह ज्यादातर 18 अंक ही हासिल कर पाएगी। इससे टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अभी जो समीकरण बन रहा है उसके अनुसार प्लेऑफ में जाने की संभावना को बनाए रखने के लिए कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा यानी मुंबई को 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे। इसका मतलब है कि, आज का मैच हारने के बाद भी मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी क्योंकि फिर उन्हें हर मैच जीतना होगा।

Leave a Reply