MI vs SRH Head to Head Record: IPL 2026 के 41वें मुकाबले में हाईवोल्टेज टक्कर होने की उम्मीद है क्योंकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें अपनीअपनी लय साबित करने के इरादे से उतरेंगी।

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक काफी मुश्किल भरा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन की करारी हार ने टीम के आत्मविश्वास को झटका दिया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि 6 दिन के ब्रेक के बाद मुंबई वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है। शुरुआती चार मैचों में तीन हार झेलने के बाद टीम ने लगातार चार जीत दर्ज की और अब 8 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है।
MI vs SRH हेडटूहेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के आमनेसामने के आंकड़ों पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। खास बात यह है कि पिछले सीजन यानी IPL 2025 में भी मुंबई ने हैदराबाद को दोनों मुकाबलों में हराया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस मैच से अपनी किस्मत बदल पाती है, या फिर सनराइजर्स हैदराबाद अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए टॉप4 में अपनी पकड़ और मजबूत करती है।
- कुल मैच: 25
- मुंबई इंडियंस जीती: 15
- सनराइजर्स हैदराबाद जीती: 10
दोनों टीमों का स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस , अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक , दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।





