
रुड़की. मंगलौर क्षेत्र से डेढ़ महीने पहले लापता हुआ एक नाबालिग बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से डेढ़ महीने पहले लापता हुआ एक नाबालिग बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मंगलौर पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया। ग्राम निजामपुर निवासी सतीश कुमार ने 11 मार्च 2026 को कोतवाली मंगलौ
. परिजनों ने बताया था कि बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे उसकी तलाश और भी मुश्किल हो गई थी। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में बच्चे की तलाश की। स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया, पंपलेट और मंदिर-मस्जिदों में भी बच्चे की गुमशुदगी के बारे में जानकारी प्रसारित की गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। अपने बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, महिला उपनिरीक्षक नीलम, अपर उपनिरीक्षक ललित, महिला कांस्टेबल मरजीना और महिला कांस्टेबल मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





