फ्रिज में पड़े-पड़े सूखकर खराब हो जाता है पुदीना, इस तरह स्टोर करें, पूरे 3 महीने ताजा खुशबूदार बना रहेगा​

गर्मियों में पुदीना का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। पुदीने की चटनी, पुदीने का शरबत और पुदीने की शिकंजी बनाकर लोग पीते हैं। गर्मी में मिंट वाटर न सिर्फ शरीर और पेट को ठंडा रखता है बल्कि इसे पीने से बॉडी रिफ्रेश हो जाती है। लोग सब्जी के साथ पुदीना खरीद लाते हैं लेकिन फ्रिज में पड़ेपड़े पुदीना हफ्तेभर में सूख जाता है। कई बार पुदीना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। पुदीने के पत्ते गलने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपको पुदीना स्टोर करने का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे 12 महीने नहीं बल्कि 34 महीने तक पुदीना ताजा और खुशबूदार बना रहेगा। जानिए पुदीना को लंबे समय तक कैसे स्टोर करके रखें।

फ्रिज में पड़े-पड़े सूखकर खराब हो जाता है पुदीना, इस तरह स्टोर करें, पूरे 3 महीने ताजा खुशबूदार बना रहेगा​

पुदीना को लंबे समय तक कैसे फ्रेश रखें

पुदीना को लंबे समय तक फ्रेश रखना है तो उसकी पत्तियों को तोड़कर किसी अखबार में निकालकर लपेट लें। अब इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर कर दें। अगर फ्रिज नहीं है तो पुदीना को किसी हवादार जाली में रखें और बीचबीच में इस पर पानी का छिड़काव करते रहें। इससे पुदीना कई दिनों तक फ्रेश और खुशबूदार बना रहेगा। पुदीने के पत्तियां गलने लगें तो इसे पीसकर भी स्टोर कर सकते हैं। इससे पुदीना जल्दी खराब नहीं होता है।

पुदीना स्टोर करने का तरीका

अगर आप 23 महीने से ज्यादा समय के लिए पुदीने को स्टोर करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पुदीना एकदम खुशबूदार और हरा बना रहे, तो इसके लिए पुदीना को मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को छोड़ा पानी डालकर पतला कर लें। पुदीना में थोड़ा नींबू की बूंदें डाल दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पुदीने का रंग हरा बना रहेगा। अब इसे फ्रीजर में आइस क्यूब ट्रे में डालकर स्टोर कर दें। जब भी पुदीने का शरबत बनाना हो या शिकंजी में पुदीना डालना हो इसमें से 1 क्यूब डालकर मिक्स कर लें। यकीन मानिए एकदम फ्रेश पुदीने वाली खुशबू और वही स्वाद आएगा, जो ताजा पुदीने में आता है। आइस क्यूब्स को निकालकर किसी एयर टाइट जिप लॉक बैग में डालकर स्टोर कर लें।

Leave a Reply