मोहम्मद आमिर का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा, अब पाकिस्तान का नागरिक नहीं रहा घातक गेंदबाज​

Mohammad Amir: अपनी रफ्तार और स्विंग से दुनिया के बड़ेबड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मोहम्मद अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनकी नई नागरिकता है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है और अब वह आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश पासपोर्ट धारक बन चुके हैं। इसी के साथ उनका इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का सपना भी सच हो सकता है।

मोहम्मद आमिर का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा, अब पाकिस्तान का नागरिक नहीं रहा घातक गेंदबाज​

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने कई साल पहले दायर किए गए आवेदन के बाद आमिर को UK का पासपोर्ट जारी कर दिया है। उनकी पत्नी नरगिस खान पहले से ब्रिटिश नागरिक हैं, जिसने आमिर की नागरिकता प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। अब ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद आमिर विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग्स में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने के पात्र हो गए हैं, जिसमें IPL भी शामिल है।

IPL में एंट्री का रास्ता साफ

अब तक पाकिस्तान के खिलाड़ियों के IPL में खेलने पर रोक रही है, लेकिन मोहम्मद आमिर के ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद स्थिति बदल गई है। वह अब पाकिस्तान नहीं, बल्कि ब्रिटेन के पासपोर्ट के साथ विदेशी खिलाड़ी की कैटेगरी में आएंगे। ऐसे में IPL फ्रेंचाइजियां आगामी सीजन के लिए उन पर नजर रख सकती हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अगर आमिर को IPL से ऑफर मिलता है, तो वह अगले सीजन खेलते नजर आ सकते हैं।

36 साल के आमिर पिछले साल दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि नेशनल टीम से दूर होने के बावजूद वह लगातार फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं और T20 क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से प्रभावित करते रहे हैं। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 ODI और 62 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह दुनिया के सबसे खतरनाक युवा गेंदबाजों में गिने जाते थे। उनकी स्विंग और नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे बतौर लोकल खिलाड़ी

आमिर इस समय इंग्लैंड में हैं और ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आगामी काउंटी सीजन में लोकल खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL में वह बतौर विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। T20 क्रिकेट में अनुभवी लेफ्टआर्म तेज गेंदबाजों की मांग हमेशा रहती है। ऐसे में मोहम्मद आमिर का अनुभव और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी उन्हें IPL फ्रेंचाइजियों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply