तेरे हिस्से के मच्छर मुझे काट रहे हैं, AMU के हॉस्टल में हुआ ‘मच्छरदानी युद्ध’! कूलर की हवा को लेकर रूममेट्स में जमकर चले लात-घूंसे

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के हॉस्टल में रूममेट्स के बीच मच्छरदानी लगाने को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो गया और मामला प्रॉक्टर ऑफिस तक पहुंच गया. एक छात्र ने आरोप लगाया कि मच्छरदानी की वजह से कूलर की हवा रुक रही थी, जिससे सारे मच्छर उसे काट रहे थे.

AMU hostel fight, mosquito net dispute

AMU Hostel Fight Over Mosquito Net and Cooler Air: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) यानी एएमयू से एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हॉल में ग्रेजुएशन कर रहे दो छात्रों के बीच मच्छरदानी लगाने को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि मामला मारपीट और प्रॉक्टर ऑफिस तक पहुंच गया.

जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के एक कमरे में रहने वाले बीए सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के दो छात्र इस विवाद में शामिल हैं. इनमें से एक छात्र कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का निवासी है.

विवाद की कैसे हुई शुरुआत?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कश्मीरी छात्र ने अपने बेड पर मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगा ली. उसके रूममेट को यह बात पसंद नहीं आई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गाजीपुर के रहने वाले छात्र का आरोप है कि मच्छरदानी लगने से कमरे में लगे कूलर की हवा उसकी तरफ नहीं आ रही थी. इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि मच्छरदानी की वजह से कमरे के सारे मच्छर अब उसे ही काट रहे हैं. बताया जा रहा है कि बहस के दौरान छात्र ने कहा, “तेरे हिस्से के मच्छर भी अब मुझे काट रहे हैं.”

धीरे-धीरे यह मामूली बहस गाली-गलौज और फिर हाथापाई में बदल गई. दोनों छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिससे हॉस्टल में तनाव का माहौल बन गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों छात्रों ने लिखित शिकायत AMU Proctor Office में दी है.

AMU के प्रॉक्टर ने क्या कहा?

AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद अली खान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों छात्रों को समझाने और मामला शांत कराने की कोशिश की जा रही है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर किसी छात्र ने कानून हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

Leave a Reply