Mother Health Care: 40 प्लस मदर नहीं रख पाती हैं सेहत का ख्याल, बच्चे या फैमिली ऐसे तैयार करें उनका डाइट प्लान​

Mother Health Care: अक्सर देखा जाता है कि मां पूरे परिवार के खाने का ध्यान रखती हैं, लेकिन खुद समय पर खाना नहीं खातीं. कई बार वे बचा हुआ खाना खाकर ही काम चला लेती हैं या फिर अपनी पसंद और जरूरतों को पीछे छोड़ देती हैं.धीरेधीरे इसका असर उनकी सेहत पर पड़ने लगता है. ऐसे में परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मां की हेल्थ का ध्यान रखें और उनके लिए ऐसा डाइट प्लान तैयार करें, जिससे उन्हें जरूरी पोषण मिल सके.

Mother Health Care: 40 प्लस मदर नहीं रख पाती हैं सेहत का ख्याल, बच्चे या फैमिली ऐसे तैयार करें उनका डाइट प्लान​

40 के बाद महिलाओं के शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन्स की ज्यादा जरूरत होती है. अगर सही खानपान न मिले तो शरीर जल्दी थकने लगता है और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि मां की डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी फूड्स शामिल किए जाएं.चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कि अपनी मां के लिए आप कैसे डाइट तैयार कर सकते हैं.

40 प्लस महिलाओं की डाइट में क्याक्या जरूरी?

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं. जिसका असर उनके पूरे शरीर पर पड़ता है. ऐसे में उन्हें पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है. आप भी अगर अपनी मां को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो उनकी डाइट में प्रोटीन से लेकर आयरन और कई जरूरी न्यूट्रिशन एड करें. प्रोटीन सबसे जरूरी माना जाता है. क्योंकि ये मांसपेशियों को मजबूत रखने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है. इसके लिए दाल, पनीर, अंडा, सोया, दूध और दही जैसी चीजों को रोजाना खाने में शामिल करना चाहिए.

वहीं हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिनडी भी बेहद जरूरी होते हैं. ऐसे में अपनी मां को रात को सोने से पहले दूध जरूर दें. साथ ही सुबह ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करें. 40 प्लस महिलाओं को आयरन की खास जरूरत होती है. इस उम्र में आयरन की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से ही थकान और कमजोरी ज्यादा होती है.

आयरन भी है बेहद जरूरी

ऐसे में आपको अपनी मम्मी की डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए. इसलिए चुकंदर, पालक, अनार और गुड़ जैसी चीजें फायदेमंद होती हैं. वहीं फाइबर से भरपूर फूड्स पाचन को बेहतर रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके लिए ओट्स, फल, सलाद और साबुत अनाज खाना अच्छा माना जाता है.

इसके अलावा इस उम्र में ज्यादा तलाभुना, मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करना चाहिए. पर्याप्त पानी पीना, समय पर खाना और हल्की एक्सरसाइज भी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. अगर परिवार और बच्चे मां की डाइट में इन चीजों का ध्यान रखें, तो वे लंबे समय तक हेल्दी और एनर्जेटिक रह सकती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह भी बताती हैं कि, 40 और 45 की उम्र आतेआते महिलाओं को 3 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस उम्र में खजूर, घी, तिल और जीरासौंफ पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. ये हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है. डाइजेशन बेहतर बनाते हैं. साथ ही एनर्जी भी देते हैं.

Leave a Reply