Mothers Day Quotes in Hindi: मां की ममता…मदर्स डे पर ऐसे कहें मम्मी को दिल की बात, ये रहे बेस्ट कोट्स​

Mothers Day Quotes in Hindi: हर साल मई के दूसरे रविवार का मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. ये मौका होता है अपनी मां को स्पेशल फील करवाने का और उन्हें ये बताने का कि वो आपकी जिदंगी में कितनी अहम हैं. मां वो हस्ती है, जिसके बिना जिंदगी अधूरी है. वो हमारे सुखदुख में हमारे साथ रहती है. हमारे लिए अपना सबकुछ त्याग ने को तैयार करती रहती है. वहीं, बच्चे भी अपनी मां को बेहद प्यार और सम्मान देते हैं. लेकिन अक्सर जाहिर नहीं कर पाते हैं. ऐसे में मदर्स डे ही वो मौका होता है जब आप अपने दिल की बात अपनी मां को कह सकते हैं.

Mothers Day Quotes in Hindi: मां की ममता…मदर्स डे पर ऐसे कहें मम्मी को दिल की बात, ये रहे बेस्ट कोट्स​

इस बार 10 मई को मदर्ड से सेलिब्रेट किया जाएगा. इस खास दिन पर अगर आप भी अपनी मां को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या फिर उन्हें बताना चाहते हैं कि वो कितनी अहम है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां हम आपको लिए कुछ बेस्ट कोट्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी मां को अपना प्यार जता सकते हैं.

मां…बस तेरा ही प्यार सच्चा है , तेरा ही दुलार सच्चा है, तू है तो जिंदगी आसान लगती है !! हैप्पी मदर्स डे

तेरे प्यार में सच्चाई नजर आती है, तेरी दुआ में खुदाई नजर आती है, मां, तू सिर्फ रिश्ता नहीं, मेरी पूरी दुनिया नजर आती है!!

मां…तेरे कदमों में जन्नत मिलती है,तेरी मुस्कान से राहत मिलती है, तू साथ हो तो डर नहीं लगता, तेरी दुआ से हर नेमत मिलती है!!

मां…तेरा प्यार सबसे खास है, तेरे बिना हर रिश्ता उदास है, मेरी हर खुशी तुझसे जुड़ी है, क्योंकि तू ही मेरा सबसे बड़ा विश्वास है!!

मां…तेरा जितना कोई नहीं कर सकता है त्याग, तू ही तो है मेरा पूरा संसार, हैप्पी मदर्स डे !!

मम्मी आपके प्यार का मुकाबला नहीं कर सकता है कोई…आई लव यू मॉम..हैप्पी मदर्स डे!!

न थकती है, न करती है कोई शिकायत है…मां तू कैसे कर लेती है ये सब. आज इस खास मौके पर मेरा आपको दिल से धन्यावाद !!

मां तुम्हारे बिना सिर्फ घर ही नहीं मेरी जिदंगी भी अधूरी है. तुम्हारे हर एक त्याग के लिए दिल से धन्यवाद !! हैप्पी मदर्स डे

मां का सहारा जिदंगी में बहुत जरूरी है, उसके बिना हर खुशी अधूरी है, मेरी बस यही है दुआ, मेरी मां कभी न हो मुझसे दूर !! हैप्पी मदर्स डे

मां के लिए एक दिन नहीं बल्कि मां से ही हर दिन है, हैप्पी मदर्स डे मम्मी, आई लव यू !!

इन कोट्स को भेजकर आप भी अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं.

Leave a Reply