मुकेश अंबानी ने खरीदी प्रियंका चोपड़ा की ये कंपनी, रिलायंस रिटेल को ऐसे मिलेगी मजबूती

रिलायंस रिटेल ने एक बड़ा और अहम कदम उठाते हुए एक्ट्रेस और आंत्रप्रेन्योर प्रियंका चोपड़ा जोनस के ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड Anomaly को खरीद लिया है. इस डील के साथ रिलायंस ने अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर कारोबार को और मजबूत करने की दिशा में तेजी दिखाई है. कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस खरीद में Anomaly के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़े सभी अधिकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इसका मतलब है कि अब इस ब्रांड का पूरा मालिकाना हक रिलायंस रिटेल के पास होगा. हालांकि इस डील की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मुकेश अंबानी ने खरीदी प्रियंका चोपड़ा की ये कंपनी, रिलायंस रिटेल को ऐसे मिलेगी मजबूती

रिलायंस रिटेल का कहना है कि वह अब Anomaly को अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए तेजी से आगे बढ़ाएगा. इसमें कंपनी का ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira भी शामिल है, जिसके जरिए ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं. Anomaly ब्रांड की शुरुआत साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने की थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह ब्रांड खास तौर पर ऐसे हेयरकेयर प्रोडक्ट्स बनाता है जो केमिकलफ्री और वीगन होते हैं. इनकी कीमत भी आम लोगों की पहुंच में रखी जाती है. लॉन्च के बाद से ही इस ब्रांड ने कई देशों में अपनी पहचान बना ली है.

डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कही ये बात

रिलायंस की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि अनोमली को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना कंपनी के लिए एक स्ट्रैटेजिक फैसला है. उन्होंने बताया कि यह ब्रांड अपनी अच्छी क्वालिटी, सही कीमत और ग्लोबल पहचान के कारण ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर इस ब्रांड को भारत में तेजी से बढ़ाया जाएगा. कंपनी अपने डेटा और ग्राहकों की समझ का इस्तेमाल करके इसे और बेहतर बनाएगी, साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी इसकी पकड़ मजबूत करेगी.

भारतीय बाजार में रहेगा फोकस

रिलायंस रिटेल ने साफ किया कि अब अनोमली के लिए भारत सबसे बड़ा फोकस मार्केट होगा. कंपनी भारतीय लोगों के बालों और स्कैल्प की जरूरतों के हिसाब से नए प्रोडक्ट भी तैयार करेगी. इसके अलावा ब्रांड को उत्तर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में भी बढ़ाया जाएगा. प्रियंका चोपड़ा इस ब्रांड से जुड़ी रहेंगी और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करेंगी. वह प्रोडक्ट डिजाइन, नए आइडिया और ब्रांड की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

कैसे शुरू हुआ था अनोमली?

प्रियंका ने कहा कि यह अनोमली के लिए एक बड़ा मोड़ है. उन्होंने बताया कि यह ब्रांड उनकी एक निजी सोच से शुरू हुआ था, जो अब एक ग्लोबल पहचान बन चुका है. रिलायंस के साथ जुड़ने से यह ब्रांड और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा. यह डील दिखाती है कि रिलायंस रिटेल ब्यूटी और फैशन सेक्टर में तेजी से निवेश कर रहा है. कंपनी लगातार नए और डिजिटल ब्रांड्स को जोड़कर अपने बिजनेस को मजबूत बना रही है.

Leave a Reply