सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करते ही शुरू होगा ‘नौतपा’, 25 मई के बाद 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल​

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 25 मई 2026 को चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत होती है। इसलिए 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। वहीं सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर के दौरान राशिचक्र की 3 राशियों को जीवन में उतारचढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में उचित परिणाम भी इन्हें देखने को मिलेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के बाद किन राशियों के जीवन में हलचल मचाने वाले हैं।

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करते ही शुरू होगा 'नौतपा', 25 मई के बाद 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल​

मिथुन राशि 

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन और नौतपा की शुरुआत आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ नोकझोंक हो सकती है जिससे आपकी छवि पर भी बुरा असर देखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा, इस दौरान निवेश करने से बचें। इस राशि के कुछ लोग क्रोध में आकर कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे इनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आ सकता है इसलिए क्रोध करने से बचें। हालांकि विदेशों से जुड़े कारोबार में इन्हें लाभ मिलने के योग हैं। उपाय के तौर पर मिथुन वालों को सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।

वृश्चिक राशि 

सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और करियर पर बुरे प्रभाव डाल सकता है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के होने से आपको सिर में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और साथ ही योग को जीवनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस राशि के जो जातक विवाह के बंधन में बंध चुके हैं उनको पार्टनर के साथ वादविवाद करने से बचना होगा नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी इस दौरान डगमगाएगी। हालांकि उन लोगों को लाभ मिल सकता है जो साझेदारी में कारोबार करते हैं। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए।

कुंभ राशि 

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से आपको करियर और पारिवारिक जीवन में उतारचढ़ाव आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा और साथ ही घर में सामंजस्य बिठाने के लिए प्रयास करने होंगे। इस राशि के जातकों को धन का लेनदेन भी समझदारी से करने की आवश्यकता होगी, वरना आर्थिक हानि हो सकती है। करियर के क्षेत्र से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें चाहे कार्यक्षेत्र का माहौल कितना ही बुरा क्यों न हो। इस राशि के कुछ जातकों को मानसिक तनाव भी हो सकता है। हालांकि भूमिभवन से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको गुड़ या चने का दान करना चाहिए।

 

Leave a Reply