
Bhopal Twisha Sharma death: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नया विवाद खड़ा हो गया है. मृतका की भाभी मानवी शर्मा ने सास द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग उठाई है. परिवार अब न्याय के लिए कैंडल मार्च निकालने जा रहा है, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है.
Twisha Sharma Bhopal Case: ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी बीच मृतका की भाभी मानवी शर्मा ने हमारे सहयोगी ‘एमपी तक’ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ट्विशा की सास गिरीवाला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अपना पक्ष रखा. मानवी शर्मा ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है. इसके साथ ही उन्होंने न्याय दिलाने के लिए आज एक बड़े कैंडल मार्च का भी ऐलान किया है.
ट्विशा की भाभी ने खारिज किए सास के गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मृतका ट्विशा शर्मा की भाभी मानवी शर्मा ने सास गिरीवाला सिंह के उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया था. भाभी ने कहा कि जो इंसान अब इस दुनिया में नहीं है उस पर कोई भी आरोप लगा देना बेहद आसान है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने गिरीवाला सिंह के सभी बयानों को पूरी तरह से बेसलेस और झूठा करार दिया है.
परिजनों ने की री-पोस्टमार्टम की बड़ी मांग
परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची को वहां रखे हुए सात दिन बीत चुके हैं और वे उसे एक सम्मानजनक अंतिम संस्कार देना चाहते हैं. बच्ची को इस तकलीफ में उनसे नहीं देखा जा रहा है. इसी वजह से परिजन लगातार दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं. वहीं उनकी वकील इस पूरी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द परमिशन मिल सके.
न्याय के लिए कल निकाला जाएगा कैंडल मार्च
ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने के लिए परिजन आज एक कैंडल मार्च निकालने जा रहे हैं. यह मार्च सोशल वेलफेयर फाउंडेशन वर्दी वाला के साथ मिलकर निकाला जाएगा. परिजनों की योजना है कि वे पहले बीजेपी कार्यालय जाएंगे और उसके बाद राजभवन का रुख करेंगे. अंत में वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार लगाएंगे.




