‘शोले का बजट किसी ने नहीं पूछा’, Raja Shivaji के 100 करोड़ बजट वाले दावे पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी​

1 मई को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस वक्त चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर इसके मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

‘शोले का बजट किसी ने नहीं पूछा’, Raja Shivaji के 100 करोड़ बजट वाले दावे पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी​

इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर उड़ रही 100 करोड़ रुपये की चर्चाओं पर अब फिल्म में शिवाजी का किरदार निभा रहे एक्टर और निर्देशक रितेश देशमुख ने खुलकर बात की है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ने कहा कि फिल्म का असली बजट सिर्फ निर्माता ही जानते हैं और उनका मानना है कि दर्शकों को फिल्मों का आनंद लेना चाहिए, न कि सिर्फ आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जब हम बचपन में अमिताभ बच्चन जी की ‘शोले’ देखने जाते थे, तब किसी ने कभी उसका बजट नहीं पूछा। हम सिर्फ बड़े पर्दे का मजा लेने जाते थे।”

रितेश ने आगे कहा कि आजकल फिल्मों की कमाई और कलाकारों की फीस पर जरूरत से ज्यादा चर्चा होने लगी है, जिसकी वजह कहीं न कहीं इंडस्ट्री खुद भी है। उनके मुताबिक, दर्शकों के लिए सबसे अहम चीज फिल्म का अनुभव होना चाहिए, न कि उसका बजट।

फिल्म की सफलता पर बात करते हुए रितेश ने मराठी सिनेमा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी फिल्मों के लिए नए रिकॉर्ड बनाए हैं और यह साबित किया है कि क्षेत्रीय सिनेमा भी बड़े आंकड़े हासिल कर सकता है। रितेश ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दूसरी मराठी फिल्में भी इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगी और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएंगी।

‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसे जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और जेनेलिया देशमुख समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply