उत्तर प्रदेश में में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह काम करेंगे। प्रीपेड व्यवस्था खत्म की जा रही है। उपभोक्ताओं को फिर से मासिक बिल मिलेगा, बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

संबंधित विभाग को दिए गए निर्देश
मंत्री द्वारा संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा था।





