‘दामाद अब घर जमाई बनेगा…’, मां ने किया विरोध तो भड़के समधी-समधन, फर्श पर पटका सिर, तोड़ दी नाक

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक महिला को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया गया, क्योंकि उसने अपने इकलौते बेटे को बहू के घर जाकर घर जमाई के रूप में रहने से मना कर दिया था. इस विवाद में बहू के मातापिता ने अपनी ही समधन पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़िता बबली कबीर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं. उनके बेटे रोहित की शादी जनवरी 2025 में कशिश नाम की युवती से हुई थी.

‘दामाद अब घर जमाई बनेगा…’, मां ने किया विरोध तो भड़के समधी-समधन, फर्श पर पटका सिर, तोड़ दी नाक

शादी के कुछ ही महीनों बाद दंपति के बीच छोटेमोटे विवाद होने लगे. 26 अप्रैल की देर रात रोहित और कशिश के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई. आरोप है कि कशिश ने तुरंत फोन कर अपने पिता गुलशन और मां रीना को बुला लिया.

घर जमाई बनाने का दबाव और खूनी संघर्ष

जैसे ही कशिश के मातापिता वहां पहुंचे, उन्होंने रोहित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह अब उनके पास घर जमाई बनकर रहेगा. जब रोहित की मां बबली ने इस बात का विरोध किया और अपने बेटे को भेजने से इनकार किया, तो समधीसमधन आगबबूला हो गए.

आरोप है कि गुलशन और रीना ने बबली पर लातघूंसों की बरसात कर दी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मारपीट इतनी भीषण थी कि हमलावरों ने बबली का सिर फर्श पर दे मारा और उनके चेहरे पर वार किए. इस हमले में बबली की नाक की हड्डी टूट गई और सिर से भारी मात्रा में खून बहने लगा.

अस्पताल में भर्ती और पुलिसिया कार्रवाई

घायल बबली को आननफानन में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बहू के मातापिता समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

Leave a Reply