Orange Cap पर अब इस खिलाड़ी ने जमाया कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को रेस में छोड़ा पीछे

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ऑरेंज कैप जीतने की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है, जिसमें हर मैच के बाद लगभग इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिला तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से भी 75 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इसी के साथ राहुल एकबार फिर से ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा करने में कामयाब हो गए हैं। अभी तक इस आईपीएल सीजन में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोलते हुए नजर आया है, जिसमें वह ऑरेंज कैप की रेस में खुद को टॉप5 में बरकरार रखे हुए हैं।

Orange Cap पर अब इस खिलाड़ी ने जमाया कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को रेस में छोड़ा पीछे

केएल राहुल ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा सभी की नजरें 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थी, जिनके पास ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचने का शानदार मौका था। हालांकि सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए और अभी इस लिस्ट में वह 404 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा जिनका बल्ला भी अब जमकर बोलता हुआ दिखाई दे रहा है वह 9 मैचों में 53.12 के औसत से 425 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। केएल राहुल जिन्होंने फिर से पहले नंबर पर अपना कब्जा किया है वह 9 मुकाबलों में खेलने के बाद 54.12 के औसत से 433 रन बना चुके हैं जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड का हिस्सा हेनरिक क्लासेन है जिन्होंने अब तक 414 रन बनाए हैं, जबकि पांचवें नंबर पर 379 रनों के साथ विराट कोहली काबिज हैं।

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार का कब्जा बरकरार, आर्चर अधिक पीछे नहीं

आईपीएल 2026 में 43 लीग मुकाबलों के बाद पर्पल कैप लिस्ट को देखा जाए तो उसमें 9 मैचों में 15.53 के औसत से 17 विकेट हासिल कर चुके भुवनेश्वर कुमार अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं। वहीं अब लिस्ट में दूसरे नंबर 10 मैचों में 21.27 के औसत से 15 विकेट लेने के साथ जोफ्रा आर्चर आ गए हैं, जबकि ईशान मलिंगा के भी 15 विकेट हैं लेकिन उनका औसत 18.93 का है। अंशुल कंबोज इस लिस्ट में चौथे जबकि कगिसो रबाडा 5वें नंबर पर हैं, जिसमें दोनों ने 1414 विकेट हासिल किए हैं।

Leave a Reply